Iran US Ceasefire : 8 अप्रैल 2026 को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव में अचानक आई राहत रही। दोनों देशों ने दो हफ्ते के लिए सीजफायर का ऐलान किया, जिससे वैश्विक स्तर पर बाजारों में सकारात्मक माहौल बन गया। इसी का असर भारत के शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दिया।