इस बातचीत में इतिहासकार सोहेल हाशमी हमें 1947 के सबसे काले अध्याय में ले जाते हैं। एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने सीमा पार की — दुनिया का सबसे बड़ा मानव प्रवास। दिल्ली का पुराना किला उस समय एक विशाल शरणार्थी शिविर बन गया था। लोग जान बचाकर, लूट-पाट सहकर यहां पहुंचे थे।