राशन कार्ड धारकों (Ration Card Holders) के लिए अच्छी खबर सामने आई। केंद्र सरकार की ओर से ‘राशन सर्विस’ (Ration Service) की सुविधा उमंग ऐप (UMANG App) में शुरू की गई है। इससे अब राशन कार्ड (Ration Card) धारकों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर लंबी-लंबी कतरों में खड़ा होने लोगों को इससे मुक्ति मिल सकेगी। आप घर बैठे अपना राशन उमंग ऐप के जरिए बुक कर सकते हैं।
केंद्र सरकार की ओर से मेरा राशन सेवा की शुरुआत उमंग ऐप पर की गई है। यह सुविधा देश के 22 राज्यों में शुरु की गई है। इसके तहत नजदीकी शॉप को खोजने के साथ ही, नए राशन कार्ड का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।
क्या- क्या मिलेगी सुविधा
केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए इस योजना की शुरूआत की है। जिसके तहत प्रवारियों को इसका ज्यादा फायदा होगा। साथ ही इस ऐप से राशन दुकान की सटीक जानकारी भी मिलेगी। उमंग ऐप पर राशन सर्विस के तहत अगर आपका राशन लेने से संबंधित कोई सुझाव है तो भी ले सकेंगे। साथ ही राशन की अन्य जानकारी भी उपलब्ध है। इसके अलावा आप उमंग ऐप के जरिए उचित मूल्य की दुकान का पता लगा सकेंगे।
कितनी भाषाओं में मिलेगी सुविधा
लोगों को राशन की जानकारी उमंग ऐप के जरिए कई भाषाओं में राशन की जानकारी दी जा सकेगी। जानकारी के अनुसार, अंग्रेजी के साथ 12 भारतीय भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल तेलुगु कन्नड़ मलयालम पंजाबी अस्मि, ओड़िआ बंगाली उर्दू गुजरती और मराठी में उपलब्ध है।
केरल में राशन की दुकानों पर बैंकिंग सेवा
वहीं लोगों की सुविधा के लिए केरल की दुकानों पर बैंकिंग सेवा भी शुरू की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य की 14,000 से अधिक दुकानों में से करीब 800 दुकानों पर बैंकिंग सेवा उपलब्ध होंगी। जिसके तहत चार बैंकों की शाखाएं हो होगीं। यहां इलेक्ट्रॉनिक प्वांइट ऑफ सेल बनाया जाएगा। इसके अलावा आदिवासी बहुल गांवों में मोबाइल राशन दुकानों की सुविधा दी जाएगी।
और क्या उमंग ऐप पर मिलता है लाभ
UMANG App भारत सरकार का एक मोबाइल App है। जिसके तहत गैस कनेक्शन से लेकर पेंशन, ईपीएफओ समेत 127 विभागों की 841 से अधिक सेवाएं उपलब्ध है। इसके साथ ही इसपर उपलब्ध सेवाएं भारत के कई भाषाओं में उपलब्ध है। औ