पश्चिम एशिया में जारी संकट के चलते तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका असर भारत में भी एलपीजी सप्लाई पर पड़ा है। कई क्षेत्रों में गैस सिलेंडर समय पर नहीं पहुंच रहे हैं और डिलीवरी में देरी हो रही है। इसी बीच एक और समस्या लोगों की परेशानियों को और बढ़ा रही है। कुछ उपभोक्ता शिकायत कर रहे हैं कि सिलेंडर लेते समय उनसे अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे हैं या फिर बिना डिलीवरी किए ही सिस्टम में सिलेंडर को डिलीवर दिखा दिया जाता है।
ऐसी स्थिति में अक्सर लोग असमंजस में पड़ जाते हैं कि क्या करें और शिकायत कहां दर्ज कराएं। आइए जानते हैं कि एक्स्ट्रा पैसे मांगने या डिलीवरी में देरी होने पर आप कहां और कैसे शिकायत कर सकते हैं।
गैस एजेंसी से संपर्क करें
सबसे पहले अपनी गैस एजेंसी से सीधे संपर्क करें। कई बार समस्या वहीं पर तुरंत हल हो जाती है। एजेंसी स्तर पर समाधान नहीं मिलता तो संबंधित गैस कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा आप National Consumer Helpline पर भी शिकायत कर सकते हैं, जहां आपकी समस्या दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाती है। इसके साथ ही, आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
ऑनलाइन शिकायत करना सबसे आसान और सुविधाजनक तरीका है। आप गैस एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कस्टमर केयर सेक्शन में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए भी आप अपनी समस्या लिखकर आसानी से सबमिट कर सकते हैं।
कस्टमर केयर नंबर पर करें शिकायत
ऑनलाइन शिकायत करना संभव नहीं है तो आप गैस कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके भी अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए इंडेन हेल्पलाइन: 1800-233-3555, भारत गैस हेल्पलाइन: 1800-22-4344 और HP गैस हेल्पलाइन: 1800-233-3555 पर कॉल कर सकते हैं। इन नंबरों पर कॉल करते समय अपना बुकिंग नंबर और समस्या की पूरी जानकारी जरूर दें ताकि आपकी शिकायत जल्दी दर्ज होकर उसका समाधान किया जा सके।
शिकायत करते समय दें जानकारी
जब भी आप शिकायत दर्ज कराएं तो अपनी कंज्यूमर आईडी, बुकिंग नंबर और समस्या की पूरी जानकारी जरूर दें। इसके अलावा अगर आपके पास कोई SMS, बिल या स्क्रीनशॉट है तो उसे भी संभालकर रखें। ये भी आपको जल्दी समाधान मिलने में मदद करते हैं।
गैस सिलेंडर की कीमत सरकार और ऑयल कंपनियों द्वारा तय की जाती है जिसमें डिलीवरी चार्ज भी शामिल होता है। अगर डिलीवरी बॉय या एजेंसी आपसे तय कीमत से ज्यादा पैसे मांगती है, तो यह पूरी तरह गलत है। उपभोक्ताओं को केवल वही राशि देनी है जो आधिकारिक रूप से निर्धारित की गई हो। किसी भी तरह की अतिरिक्त वसूली की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराना जरूरी है।
होर्मुज से भारत आएंगे दो एलपीजी टैंकर पाइन गैस और जग वसंत
भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) टैंकर फारस की खाड़ी से अब आगे बढ़ रहे है और आज ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़’ पार कर सकते हैं। भारत पिछले कई दिनों से लगातार ईरान के डिप्लोमैटिक अधिकारियों से संपर्क में है ताकि ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़’ से भारतीय जहाज सुरक्षित गुजर सकें। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
