भारतीय रेलवे ने देश की 43वीं वंदे भारत एक्सप्रेस के कार्यक्रम में संशोधन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2023 में हरी झंडी दिखाकर शुरू की गई यह वंदे भारत एक्सप्रेस सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच चलती है।
इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन का रखरखाव और संचालन ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) जोन द्वारा किया जाता है। एक बयान में कहा गया, “ईस्ट कोस्ट रेलवे ने टर्मिनल पर भीड़ कम करने के लिए 20.02.2026 से विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 20707 सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रस्थान और आगमन समय में संशोधन करने का निर्णय लिया है।”
सप्ताह में कितने दिन चलती है वंदे भारत एक्सप्रेस?
ट्रेन संख्या 20707/20708 सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन चलती है। यह ट्रेन 699 किमी की दूरी 8 घंटे 50 मिनट में तय करती है। सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच अपनी यात्रा के दौरान, वंदे भारत एक्सप्रेस छह रेलवे स्टेशनों पर रुकती है। ये स्टेशन हैं: वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, एलुरु, राजमुंद्री और समलकोट।
सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस का समय
क्षेत्रीय रेलवे ने विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 20707 के समय में संशोधन किया है। यह ट्रेन सिकंदराबाद से सुबह 5:00 बजे प्रस्थान करती है और अब विशाखापट्टनम 13:45 बजे के बजाय 13:50 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, ट्रेन संख्या 20708 विशाखापट्टनम से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान करती है और सिकंदराबाद 23:25 बजे पहुंचती है।
सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस: टिकट की कीमत
सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस में दो प्रकार की सीटिंग व्यवस्था है- एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार। सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच एसी चेयर कार में यात्रा करने का टिकट मूल्य 1,750 रुपये है। एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए यह 3,200 रुपये है।
यह भी पढ़ें: सड़कों पर LED लाइट लगाने की बात कर रही रेखा सरकार
दिल्ली सरकार ने राजधानी में पुराने पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट्स) को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक स्मार्ट एलईडी फिटिंग में बदलने की योजना तैयार की है। एक अनुमान के मुताबिक, केवल एचपीएसवी फिटिंग को स्मार्ट एलईडी में बदलने से ही बिजली और रखरखाव लागत में प्रतिवर्ष लगभग 31.53 करोड़ रुपए की बचत होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
