5 किलो का LPG सिलिंडर लेने का ये है तरीका, झटपट होगा काम
How to buy LPG cylinder: अगर आप छोटा सिलिंडर खरीदने की सोच रहे हैं तो आप 5 किलो ग्राम भार वाले सिलिंडर पर विचार कर सकते हैं। आप इसे आराम से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं।

How to buy LPG cylinder: अगर आप अकेले रहते हैं या फिर आप किराये पर रहते हैं तो भारी भरकम सिलिंडर आपके लिए परेशानी खड़ी कर देता है। सिलिंडर खाली हो जाने पर इसे रिफिल करने के लिए ले जाना भी काफी मुश्किल होता है। ऐसे में छोटे साइज के सिलिंडर ऐसे लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन होते हैं। गैस सिलिंडर वितरक कंपनियां 5 से 20 किलो ग्राम तक के सिलिंडर मुहैया करती है।
अगर आप छोटा सिलिंडर खरीदने की सोच रहे हैं तो आप 5 किलो ग्राम भार वाले सिलिंडर पर विचार कर सकते हैं। आप इसे आराम से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। खास बात यह है कि ये सिलिंडर आपको किसी भी किराना शॉप या फिर गैस सिलिंडर डिस्ट्रीब्यूटर से हाथों-हाथ मिल जाता है। इसके लिए कुछ गैस कंपनियां प्रमाण पात्र की मांग करती है तो कुछ नहीं।
आपको बड़ा सिलिंडर खरीदने के लिए गैस एजेंसी के साथ रजिस्टर्ड होना पड़ता है और फिर आपके एड्रेस पर सिलिंडर पहुंचाया जाता है लेकिन 5 किलो ग्राम तक के सिलिंडर के लिए ऐसा नही हैं। ग्राहक अपने शहर में स्थित किसी भी नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर या प्वाइंट ऑफ सेल पर जाकर 5 किलो का रसोई गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं।
अगर आप भारत गैस के कस्टमर हैं तो पहचान यानी पीओआय का सबूत देकर मिनी सिलेंडर ले सकते हैं। या फिर आप 1800 22 4344 पर कॉल करके अपने घर के एड्रेस पर 5 किलो का सिलेंडर ऑर्डर दे सकते हैं। दो घंटे के भीतर 25 रुपये के डिलीवरी फीस पर आपको सिलिंडर डिलीवर कर दिया जाता है। इसके लिए आपको पीओआय के प्रमाण उपलब्ध कराने की जरूरत होगी।