Google Pay का करते हैं इस्तेमाल? सामने आई ये अहम जानकारी
भारतीय यूजर्स को गूगल पे से लेन-देन पर किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। कंपनी ने उन तमाम खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि गूगल पे भारतीय यूजर्स से इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर शुल्क वसूलने की तैयारी में है।

भारतीय गूगल पे यूजर्स से इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर शुल्क नहीं वसूला जाएगा। कंपनी ने बुधवार को इसपर अहम जानकारी साझा की है। डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल पे का संचालन करने वाली गूगल के मुताबिक इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर शुल्क सिर्फ अमेरिकी मार्केट के लिए है।
कंपनी की इस अहम जानकारी से यह साफ हो गया है कि भारतीय यूजर्स को गूगल पे से लेन-देन पर किसी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। कंपनी ने उन तमाम खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि गूगल पे भारतीय यूजर्स से इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर शुल्क वसूलने की तैयारी में है।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है था कि गूगल अगले साल जनवरी से अपनी पीयर-टू-पीयर पेमेंट सुविधा को बंद करने जा रहा है, ऐसे में भारतीय यूजर्स पर इसका सीधा असर होगा और इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर शुल्क वसूल किया जाएगा।
हालांकि गूगल ने इससे पहले एक नोटिस जारी कर यह जानकारी साझा की थी कि उसकी वेब पेमेंट सर्विस (pay.google.com) अगले साल जनवरी से काम नहीं करेगी। यानी यूजर्स अब इस वेब पेमेंट के जरिए ना तो पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे और न ही रिसीव कर पाएंगे।
कंपनी का कहना था कि जिस तरह डेबिट कार्ड से पैसा तुरंत ट्रांसफर हो जाता है ठीक उसी तरह इंस्टैंट मनी ट्रांसफर से भी पैसा तुरंत ट्रांसफर हो जाता है। डेबिट कार्ड से पैसा तुरंत ट्रांसफर करने पर 0.31 डॉलर शुल्क वसूला जाता है। ऐसे में गूगल पे इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर भी चार्ज वसूला जाएगा। हालांकि कंपनी ने यह अब साफ कर दिया है कि यह चार्ज अमेरिकी बाजार के लिए लागू होगा। भारतीय यूजर्स से किसी तरह की चार्ज नहीं वसूला जाएगा।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।