Noida-DND Flyway closure: दिल्ली-नोएडा-दिल्ली के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। गौतम बुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाइवे के पर यात्रा करने वाले लोगों को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव का सामना करना पड़ेगा। जरूरी मरम्मत और सड़क की रिसर्फेसिंग के काम के चलते डीएनडी फ्लाईओवर 18 मार्च 2026 तक हर दिन सात घंटे के लिए बंद रहेगा। एडवाइजरी में यात्रियों से वैकल्पिक रूट लेने को कहा गया है।

बता दें कि एनसीआर में लोगों के आने-जाने के लिए डीएनडी फ्लाईओवर एक महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर है। और हर दिन करीब 2.5 लाख से ज्यादा यात्री इस फ्लाईओवर से गुजरते हैं।

किस समय बंद रहेगा DND फ्लाईओवर

दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईओवर 18 मार्च 2026 तक हर दिन पीक आवर्स के बाद बंद रहेगा। जरूरी रिपेयर और रीसर्फेसिंग काम के चलते रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक फ्लाईओवर पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

गौतम बुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने कहा, ”आम जनता को सूचित किया जाता है कि Noida Toll Bridge Company Limited द्वारा 22 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक DND फ्लाईवे के कैरिजवे पर मरम्मत और रिसर्फेसिंग का काम किया जाएगा। यह काम हर दिन पीक आवर्स के बाद, रात 11:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक किया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि इस दौरान वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें।”

नोएडा ट्रैफिक एडवाइजरी: दूसरे रास्ते क्या-क्या हैं?

दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे बंद रहने के चलते नोएडा से दिल्ली की ओर DND के रास्ते जाने वाले वाहनों का ट्रैफिर डायवर्ट किया जाएगा।

इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की प्लानिंग पहले से कर लें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

महामाया की ओर से DND जाने वाले वाहन चालक चिल्ला बॉर्डर के रास्ते दलित प्रेरणा स्थल होते हुए अपने डेस्टिनेशन तक जा सकेंगे। वहीं, रजनीगंधा/सेक्टर-16 की तरफ से DND टोल के जरिए दिल्ली जाने वाले वाहन DND टोल पर यू-टर्न लेकर चिल्ला रूट से अपनी मंजिल की ओर जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में ग्रेटर नोएडा से अधिक क्षेत्रफल में नया शहर बसाने की तैयारी, 140 गांवों को किया जाएगा शामिल

दिल्ली-एनसीआर में तेजी से बढ़ती आबादी और प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए न्यू नोएडा की तर्ज पर नया ग्रेटर नोएडा विकसित करने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण नए ग्रेटर नोएडा को आधुनिक, हरित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है। पढ़ें पूरी खबर…