Bank Holidays : फरवरी का महीना शुरू होने वाला है इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में देशभर के बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार की छुटि्टयां भी शामिल है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की लिस्ट के अनुसार फरवरी 2022 में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे।
आपको बता दें फरवरी में बसंत पंचमी, गुरू रविदास जयंती के मौके पर छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही कई राज्य में उनके लोकल त्योहार पर भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप बिना जानकारी के बैंक जाने वाले है तो आपको बैंक बंद मिल सकता है। इसलिए जब भी बैंक की विजिट करें तो एक बार छुटि्टयों की लिस्ट जरूर चेक करें।
12 दिन रहेगी बैंकों में छुट्टी – हमारे देश में हर राज्य में अलग-अलग संस्कृति है और वहां के त्योहार भी अलग- अलग होते हैं। इस बार फरवरी के महीने में बहुत से लोकल त्योहार पड़ रहे हैं। इसलिए जब भी आप बैंक जाने का प्लान बनाए तो बैंकिंग हॉलिडे की लिस्ट जरूर देखकर जाए। क्योंकि अगर उस दिन बैंक की छुट्टी हुई तो आपको बाद में परेशान होना पड़ेगा।
बैंकिंग हॉलिडे की लिस्ट
2 फरवरी- सोनाम लोच्चर (गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे)
5 फरवरी- सरस्वती पूजा/ श्री पंचमी/ बसंत पंचमी (अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में बैंक बंद)
6 फरवरी- पहला रविवार
12 फरवरी- महीने का दूसरा शनिवार
13 फरवरी- दूसरा रविवार
15 फरवरी- मोहम्मद हजरत अली जन्मदिवस/लुई-नगाई-नी (इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद)
यह भी पढ़ें: अगर आपका भी PNB बैंक में है खाता तो उठा सकते हैं 8 लाख रुपये तक का फायदा, जानिए कैसे?
16 फरवरी- गुरू रविदास जयंती (चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे)
18 फरवरी- डोलजात्रा (कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे)
19 फरवरी- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (बेलापुर, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद रहेंगे)
20 फरवरी- तीसरा रविवार
26 फरवरी- महीने का चौथा शनिवार
27 फरवरी- चौथा रविवार