मंगेतर संग मुंबई से गोवा पहुंचीं एक्ट्रेस पूजा बेदी, कोरोना टेस्ट के बाद किया गया होम क्वारंटाइन
पूजा बेदी (Pooja Bedi) का पहले पति से शादी के 12 साल बाद तलाक हो गया था। पूजा बेदी और मानेक कॉन्ट्रेक्टर की मुलाकात द लॉरेंस स्कूल सनावर में हुई थीं।

कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन लागू है। वहीं एक्ट्रेस पूजा बेदी मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्ट के साथ मुंबई से गोवा चली गई हैं। गोवा पहुंचने के बाद पूजा बेदी और मानेक का कोरोना टेस्ट किया गया जिसके बाद दोनों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन होने के लिए कहा गया है। पूजा बेदी ने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।
एक्ट्रेस ने ट्विटर पर बताया कि गोवा जाने के दौरान उनका COVID-19 का परीक्षण किया गया और होम क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है। चूंकि घर, कार और बिजनेस सबकुछ गोवा में है लिहाजा उन्होंने मुंबई से गोवा जाने का फैसला लिया। उन्होंने ट्वीट किया, ” मंगेतर के साथ गोवा अपने घर वापस लौटे। मेरा घर, कार और बिज़नेस सभी गोवा में पंजीकृत हैं। बार्डर पर COVID19 परीक्षण किया गया और क्वारंटाइन सुविधा की पूरी प्रक्रिया एक अनुभव था। लेकिन बस जीवन का एक तरीका स्वीकार्य नहीं हो सकता है।”
बता दें पूजा बेदी अपनी बेटी अलाया और बेटे उमर संग मुंबई में ही थीं। हाल ही में उन्होंने अपना 50वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर पिता कबीर बेदी ने भी पूजा को वीडियो कॉल के जरिए बर्थडे विश किया था।
पूजा बेदी (Pooja Bedi) का पहले पति से शादी के 12 साल बाद तलाक हो गया था। पूजा बेदी और मानेक कॉन्ट्रैक्टर की मुलाकात द लॉरेंस स्कूल सनावर में हुई थीं। इस स्कूल में ही दोनों ने अपनी पढ़ाई पूरी की है। मानेक पूजा बेदी से तीन साल सीनियर थे। मानेक गोवा के रहने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पूजा बेदी की बेटी अलाया ने फिल्म ‘जवानी जानेमन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है जिसमें सैफ अली उनके पिता की भूमिका में नजर आए थे।