देश में एथेनॉल मिक्स पेट्रोल को लेकर मचे घमासान के बीच मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने Mercedes-Benz SUV की माइलेज में गिरावट का जो क्लेम किया था उस पर कंपनी का रिएक्शन आया है। मर्सिडीज बेंज इंडिया कंपनी ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा है कि ग्राहकों की सुरक्षा, गाड़ियों की विश्वसनीयता और बेहतर परफॉर्मेंस हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। Mercedes-Benz के सभी BS6 पेट्रोल वाहन E20 फ्यूल के साथ पूरी तरह कम्पैटिबल हैं और संबंधित सरकारी एजेंसियों से इसके लिए जरूरी सर्टिफिकेशन भी हासिल किया है।
सौरव जोशी ने क्या कहा था?
कंपनी का मानना है कि उनकी हर BS6 गाड़ी मौजूदा E20 एथेनॉल मिक्स पेट्रोल पर चलने के लिए पूरी तरह से कम्पैटिबल है। गाड़ी के डिजाइन और टेस्ट किए गए हैं। ऐसे में ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। कंपनी का यह स्टेटमेंट कहीं न कहीं सौरव जोशी के उस दावे को खारिज करता है जिसमें उन्होंने यह क्लेम किया था कि E20 पेट्रोल की वजह से उनकी गाड़ी का माइलेज काफी गिर गया है। सौरव जोशी ने कहा था कि पहले उनकी गाड़ी 15-16 का माइलेज देती थी जो अब घटकर 5 का रह गया है। सौरव जोशी के वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए थे।
‘गाड़ी का परफॉर्मेंस 70 फीसदी तक गिरा था’
यूट्यूब पर करीब 40 मिलियन सब्सक्राइबर वाले सौरव जोशी का दावा था कि एथेनॉल मिक्स पेट्रोल की वजह से उनकी गाड़ी का परफॉर्मेंस करीब 70 फीसदी तक गिर गया है। उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले जोशी ने कहा था कि पहले उनकी गाड़ी टैंक फुल कराने पर करीब 800 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज दिखाती थी जो अब घटकर लगभग 480 किलोमीटर रह गई है। उन्होंने कहा कि अब पेट्रोल भरवाते समय भी उन्हें डर लगता है कि कहीं इससे इंजन को नुकसान न पहुंच जाए। सौरव ने यह भी बताया कि उनके पास Mercedes की इलेक्ट्रिक G-Wagon भी है, इसलिए उसमें एथेनॉल मिक्स पेट्रोल को लेकर कोई चिंता नहीं रहती।
माइलेज में गिरावट की बात कोई पहली नहीं थी
बता दें कि E20 पेट्रोल की वजह से गाड़ियों की माइलेज में गिरावट और गाड़ियों के इंजन का यह दावा कोई नया नहीं था। इससे पहले आम जनता से लेकर कई हस्तियों ने ऐसे दावे कर दिए हैं। इस मुद्दे को विपक्षी राजनीतिक दलों ने प्रमुखता से उठाया है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जनता के बीच उतरकर लोगों की शिकायतें सुनी थीं।
वहीं यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भी अपनी टोयोटा कंपनी की गाड़ी में माइलेज गिरावट और इंजन में खराबी की बात कही थी। उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था जो कि वायरल हो गया था। उनके आरोपों पर नितिन गडकरी ने प्रतिक्रिया दी थी और उन्होंने कहा था कि मनीष कश्यप की गाड़ी में खराबी की वजह ई20 पेट्रोल नहीं था। इस मामले की जांच भी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- ट्रेन के फर्श पर पूजा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन के फर्श पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और कुछ मंत्रोच्चार किए जा रहे हैं। और अधिक पढ़ें…
