ताज़ा खबर
 

अधेड़ शख्‍स ने बस में किया मास्‍टरबेट, तस्लीमा नसरीन बोलीं- रेप और कत्‍ल से अच्‍छा है यही करें पुरुष

तस्लीमा ने ट्वीट किया, "दिल्ली में एक भीड़ भरी बस में एक शख्स ने हस्तमैथुन किया, रेप कल्चर के दौर में इसे एक बड़ा अपराध नहीं माना जाना चाहिए, मर्द बलात्कार और हत्या करें, इसकी जगह वे हस्तमैथुन ही करें, क्या पब्लिक में हस्तमैथुन करना अपराध है? चलिए कम से कम यह एक विक्टिमलेस क्राइम है।"

taslima nasreen, taslima nasreen on Dellhi Man Masturbates, writer taslima nasreen, taslima nasreen tweet, Dellhi Man Masturbates, Delhi University Student, du girl, Delhi girl, FIR Lodged, Fir, Delhi news, Hindi news, News in hindi, Jansattaलेखिका तसलीमा नसलीन (फोटो-Twitter/@taslimanasreen)

दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ बैठे एक अधेड़ शख्स द्वारा चलती बस में हस्तमैथुन की खबर पर मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भी टिप्पणी की है। इस मामले में तस्लीमा की टिप्पणी आम लोगों से काफी हटकर है। तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट कर कहा है कि आजकल के रेप कल्चर में यह कोई बहुत बड़ा अपराध नहीं है। तस्लीमा ने लिखा है कि मर्द बलात्कार और हत्या करें, इसकी जगह वे हस्तमैथुन ही करें। तसलीमा ने ट्वीट किया, “दिल्ली में एक भीड़ भरी बस में एक शख्स ने हस्तमैथुन किया, रेप कल्चर के दौर में इसे एक बड़ा अपराध नहीं माना जाना चाहिए, मर्द बलात्कार और हत्या करें, इसकी जगह वे हस्तमैथुन ही करें, क्या पब्लिक में हस्तमैथुन करना अपराध है? चलिए, कम से कम यह एक विक्टिमलेस क्राइम तो है।” लेखन में महिलाओं के मुद्दे को जोर-शोर से उठाने वाली तस्लीमा का कहना है कि यह एक अपराध तो है, लेकिन उतना बड़ा नहीं और इस क्राइम में कोई पीड़ित नहीं है।

तस्लीमा के इस ट्वीट पर जब एक महिला ने सवाल खड़ा किया तो तस्लीमा ने उन्हें अपने ट्वीट का मतलब समझाया। इस महिला ने लिखा, “आपकी बातों में एक पॉइंट है, लेकिन क्या ये शख्स सार्वजनिक जगहों पर अपनी कामेच्छा पर नियंत्रण नहीं रख सकता है?” तस्लीमा ने उन्हें जवाब दिया, “उसे कंट्रोल करना चाहिए था, मैंने ये नहीं कहा कि यह अपराध नहीं है, यह एक अपराध है, लेकिन इस अपराध में कोई पीड़ित नहीं है।”

बता दें कि डीयू की इस छात्रा ने इस मामले में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लड़की ने दावा किया कि उसके बस में शोर मचाने पर भी कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि व्यक्ति ने कई बार उसकी कमर छूने की कोशिश की। इस मामले में वसंत विहार पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर यौन शोषण एवं सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकत करने से जुड़ी आईपीसी की धाराओं के तहत 10 फरवरी को केस दर्ज किया था। लड़की ने अपने बयान में कहा था, “मैं कॉलेज से लौटते हुए बस में किताब पढ़ रही थी। मेरे पास बैठे व्यक्ति ने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया और यहां तक कि कई बार मेरी कमर छूने की भी कोशिश की।” उसने कहा, “मैंने उसकी हरकत का एक वीडियो बना लिया और उसपर चिल्लायी भी, लेकिन उसे समझ नहीं आया। मैंने लोगों का भी ध्यान खींचा, लेकिन सबने इसे नजरअंदाज कर दिया।” पुलिस इस केस के आरोपी की पहचान कर रही है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News AppOnline game में रुचि है तो यहां क्‍लिक कर सकते हैं।

Next Stories
1 मौलाना नदवी ने कहा- 1992 जैसे हालात से बचना है तो मुसलमान कहीं और बना लें मस्‍जिद
2 36 साल पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने किया था जिस सच का सामना, आज जुबां पर आई वो बात
3 तेजस्वी यादव की मोहन भागवत को चुनौती- हिम्मत है तो संघ के निक्कर गैंग को भेजें डोकलाम
ये पढ़ा क्या?
X