Auto Driver Scam Viral Video: उत्तर प्रदेश के वाराणसी का एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती को ऑटो ड्राइवर से पैसों को लेकर बहस करते हुए देखा जा सकता है। कथित तौर पर युवती ने ऑटो वाले को ठगने की कोशिश की, जिसके बाद अन्य ऑटो ड्राइवर भी इकट्ठा हो गए और युवती पर पैसे वापस करने का दबाव बनाने लगे।

झूठी कहानी बनाकर ऐंठे पैसे

वीडियो जिसे एक्स पर @NCMIndiaa ने शेयर किया है के संबंध में बताया गया है कि कथित तौर पर वाराणसी की रहने वाली युवकी ने एक ऑटो ड्राइवर को अपनी मीठी बातों में फंसाया और उसे 20,000 रुपये कैश के बदले अपने बैंक अकाउंट में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए मना लिया। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे अपने UPI अकाउंट में तुरंत पैसों की जरूरत थी।

पोस्ट के मुताबिक जब ऑटो ड्राइवर ने 20,000 रुपये उसके UPI अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए, तो उसने कैश देने से मना कर दिया और उसे धमकाने लगी। हालांकि, इस दौरान वहां आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और ड्राइवर का साथ दिया। उसके बाद लड़की ने ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए ही पैसे वापस कर दिए।

टीचर ने यूं ही कह दिया पसंद हैं फल, बच्चे रोज टिफिन में ले आने लगे तोहफा, बेंगलुरु स्कूल का यह Viral Video जीत रहा दिल

एक्स पर शेयर किए गए विवाद के वीडियो में युवती को ऑटो ड्राइवर और वहां मौजूद अन्य लोगों से बहस करते, उन्हें धमकाते और उन पर रौब जमाते देखा जा सकता है। वीडियो में युवती बार बार यह कह रही है कि पैसे वो देती, उसे बस कुछ देर की मोहलत दी जाए। हालांकि, अन्य लोग इस बात पर अड़े दिखे कि तो तत्काल ऑनलाइन पैसे वापस करे।

यहां देखें वायरल वीडियो –

एक्स पर पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने ऐसे धोखाधड़ियों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही इस बात पर हैरानी जताई है कि कैसे एक साधारण सी दिखने वाली युवती, ऐसा कुछ कर सकती है। उन्होंने कहा कि अब ऐसा समय आ गया है कि किसी की भी बातों का भरोसा नहीं करना चाहिए।

दिव्यांग बहन को व्हीलचेयर पर बैठाकर समंदर किनारे ले गया भाई, लहरों ने पैर छुए खुशी से खिल उठी युवती, देखें Viral Video

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने कहा, “वीडियो नहीं बनता तो पैसे मिलने भी मुश्किल था। धन्यवाद मदद करने वालों का।” दूसरे यूजर ने कहा, “प्लीज़ उसे अबला मत कहो….. यह तो किसी मोलेस्टर को मासूम कहने जैसा है… उसे वही कहो जो वह है… बुरी धोखेबाज।” तीसरे यूजर ने कहा, “उसको मिली हुई शिक्षा और उसकी मानसिकता पर शर्म आती है।”

वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, ” वाराणसी की घटना हमें यही सिखाती है – मीठी बातों में फंसकर बिना सोच‑समझे लेन‑देन करना सबसे बड़ा जोखिम है। भरोसा तभी करें जब लेन‑देन पारदर्शी और सुरक्षित हो। असली बुद्धिमानी यही है कि भावनाओं से नहीं, विवेक और सबूत से निर्णय लें। जागरूक रहें, समझदार रहें, सुरक्षित रहें।”