झारखंड के रामगढ़ में इन दिनों होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के फिजिकल टेस्ट की तैयारी की जा रही है। परीक्षा का आयोजन 24 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर के बीच होना है, लेकिन उससे पहले रामगढ़ के सिद्धो-कान्हू मैदान में ट्रायल दौड़ करवाई गई जिसमें कई महिलाओं ने हिस्सा लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो भी उसी ट्रायल दौड़ का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला साड़ी पहनकर दौड़ लगाती दिख रही है। किसी ने इस महिला का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया और यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।

नंगे पांव साड़ी में ट्रायल रन को किया पूरा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नंगे पांव कड़ी धूप में यह महिला साड़ी पहनकर दौड़ का ट्रायल दे रही है। महिला के उत्साह को देखते हुए माना जा रहा है कि वह 24 अक्टूबर से शुरू होने वाले फिजिकल टेस्ट में भी दौड़ेगी। महिला ने साड़ी में 1600 मीटर की दौड़ को पूरा किया।

284 रिक्तियों के लिए होनी है बहाली

रामगढ़ में होमगार्ड की बहाली होनी है। अलग-अलग प्रखंडों में कुल 284 रिक्त पदों के लिए होमगार्ड जवानों की भर्ती की जानी है। इस भर्ती में महिलाओं की दिलचस्पी इसलिए है क्योंकि सरकार ने महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण रखा है। विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को अलग से 5 फीसदी आरक्षण मिलेगा। बहाली इसी महीने 24 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होनी है।

क्यों महिला के साड़ी में दौड़ने की हो रही चर्चा?

इंटरनेट पर इस वीडियो ने कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर करते हुए महिला की तारीफ की है और महिलाओं के जज्बे को सलाम किया है। साड़ी में दौड़ा लगाना इसलिए बड़ी बात है क्योंकि अक्सर साड़ी को महिलाएं ऐसा परिधान मानती हैं जिसे संभाल पाना बड़ा मुश्किल होता है। अक्सर महिलाएं किसी कार्यक्रम में ही साड़ी पहनती हैं। साड़ी पहनने के बाद कोई कठिन शारीरिक परिश्रम करना वाकई बड़ा मुश्किल होता है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला के जज्बे को सराहा

इस वीडियो में नजर आ रही महिला की हिम्मत और उसके जज्बे को लोगों ने खूब सराहा है। वीडियो पर कई लोगों प्रतिक्रिया दी है। लोग महिला की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- बहन आपको अपने उद्देश्य में सफलता मिले।ईश्वर करे आप ऐसे ही अपने जुनून के साथ तरक्की करते रहे।

एक और अन्य यूजर ने लिखा है- यही असली संसकृति है। जब वो बचता है तो दुनियाँ सुंदर लगती है।

यह भी पढ़ें: बेटी के इंस्टाग्राम पर 5 लाख फॉलोअर्स देख खुशी से झूमे पिता ने किया ये काम, रिएक्शन देख बोले लोग- पापा ऐसे ही होते हैं

सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर को हल्के में लेने वाले लोगों के सामने आज एक से बढ़कर ऐसे उदाहरण हैं जिन्होंने इस काम की ताकत को समझाया है। आज दुनिया कंटेंट क्रिएटर की ताकत को समझ गई है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स का जमावाड़ा है जो इस काम के जरिए अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं। इस बीच कंटेंट क्रिएटर की पावर को एक्सप्लेन करने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…