घर में ज्वेलरी और पैसा रखने से अच्छा है कि बैंक के लॉकर में रख देते हैं ताकि चोरी होने का खतरा नहीं रहेगा। बैंक के लॉकर में ज्वेलरी सुरक्षित रहेगी। अगर आप भी इस तरह की सोच रखते हैं और ऐसा कुछ प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
बैंक के लॉकर से गायब हुई ज्वेलरी
एक महिला ने दावा किया है कि उसने कानपुर में SBT के एक लॉकर में करीब 50 लाख रुपये की ज्वेलरी और दूसरा कीमती सामान रखा था, लेकिन जब वह सालों बाद लॉकर से अपनी चीजें निकालने गई तो उसे लॉकर खाली मिला। महिला ने इसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने भी बैंक कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
13 साल पहले महिला ने रखी थी ज्वेलरी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, महिला का दावा है कि उसने 2003 में स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर की स्वरूप नगर ब्रांच में लॉकर लिया था और उसमें अपनी ज्वेलरी और अन्य जरूरी चीजें रख दी थी। बाद में कई एसोसिएट बैंकों के मर्जर के बाद यह बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का हिस्सा बन गया। महिला ने दावा किया कि उसने लॉकर के अंदर करीब 50 लाख रुपये की सोने की ज्वेलरी और दूसरा कीमती सामान रखा था, इस खबर की हर तरफ चर्चा है।
पति की मौत के बाद होम ब्रांच नहीं जा पाई महिला
इस दौरान महिला के पति की मौत हो गई जिसके बाद वह लखनऊ चली गई और अपनी रेगुलर ब्रांच नहीं जा पाई। लेकिन, उसके बैंक अकाउंट से लॉकर चार्ज कटते रहे, जिससे उसे लगा कि लॉकर अभी भी एक्टिव है। जब उसने हाल ही में इसे एक्सेस करने के लिए बैंक से संपर्क किया, तो उसे बताया गया कि मर्जर के बाद लॉकर के रिकॉर्ड तुरंत उपलब्ध नहीं थे। बैंक द्वारा जरूरी डिटेल्स का पता लगाने और रिकॉर्ड वेरिफाई करने के बाद उसे लॉकर का एक्सेस मिल गया, लेकिन लॉकर का कम्पार्टमेंट खाली था।
पुलिस ने दर्ज की FIR
इस झोलझाल के बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया और अपनी समस्या बताई। महिला के दावे को सुनकर पुलिस ने स्वरूप नगर पुलिस स्टेशन में ब्रांच मैनेजर और बैंक के दूसरे कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच में पुलिस को ऐसी एंट्री मिलीं जिनसे पता चलता है कि लॉकर को पहले भी एक्सेस किया गया था। जांच करने वाले अब बैंक के रिकॉर्ड, लॉकर एक्सेस रजिस्टर, CCTV फुटेज और दूसरे डॉक्यूमेंट्स की जांच कर रहे थे ताकि यह पता लगाया जा सके कि लॉकर कब खोला गया था और कीमती सामान कैसे गायब हो सकता है?
जांच अभी भी चल रही है, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लॉकर तक किसने पहुंच बनाई और क्या बैंक के रिकॉर्ड रखने या लॉकर की सुरक्षा में कोई कमी थी।
बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (SBT) एक बड़ा भारतीय बैंक था जिसका हेडक्वार्टर केरल के तिरुवनंतपुरम में था और यह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक बड़ा एसोसिएट था। इसे 2017 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में मर्ज कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- “मुंबई का सिंघम” एफडीए के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दोस्तों के लिए बनाई चाय
Tukaram Mundhe Makes Tea for Friends, Video Goes Viral: महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे भले ही पूरे राज्य में फ़ूड सेफ़्टी की देखरेख करते हैं लेकिन वीडियो में वे बस एक मेज़बान नजर आ रहे हैं जो दोस्तों के लिए चाय बना रहे हैं। रोहन भामकर के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुंढे को एक कार्यक्रम के बाद अपने घर पर दोस्तों के लिए चाय बनाते हुए देखा जा सकता है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
