सोशल मीडिया पर आये दिन ऐसे कुछ वीडियो वायरल होते हैं, जो आपको डरा देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है। जहां अपने घर में काम रही महिला के गले से एक बदमाश चेन खींच ले जाता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत के साथ आम सोशल मीडिया यूज़र्स भी यूपी की सुरक्षा व्यवस्था पर कई तरह के सवाल उठाने लगे।
आगरा में हुई ऐसी घटना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा सकता है कि एक महिला अपने घर के अंदर गमलों में पानी डाल रही है। इस बीच उसके घर में एक लड़का घुसता है, जिसको देखते ही महिला बाहर चले जाने को कहने लगती है। जिसके बाद बदमाश महिला से जोरर जबरजस्ती करते हुए उसकी चेन छीन ले जाता है। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी के कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
कांग्रेस नेता ने किया कटाक्ष
इस वीडियो को कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री योगगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष किया। उन्होंने ने वीडियो शेयर कर लिखा,”घर के अंदर घुस कर अपराधी महिला के गले से चैन छीन कर ले जाते हैं आगरा उत्तर प्रदेश में। पर भाजपा राज में ये अपराध नहीं है ये रामराज्य है क्या?”
लोगों ने किये ऐसे कमेंट्स
@advovinod09 नाम के एक यूज़र द्वारा लिखा गया कि रामराज्य में इसे चोरी ना कहें। दरअसल वो अपने हिस्से का माल ले जा रहा है। @DilipKu88421076 नाम के एक यूज़र ने कमेंट किया कि यूपी के आगरा में दिनदहाड़े चैन लूटी जा रही है, वो भी घर में घुस कर, अमित शाह जी कहते हैं की यूपी में महिलाएं 12 बजे रात भी गहने पहन कर बाहर निकल सकती हैं। एक अन्य यूज़र ने अमित शाह द्वारा दिए गए एक बयान पर तंज कसते हुए लिखा – आगरा उत्तर प्रदेश में नहीं होगा क्योंकि यूपी में तो रात के 12 बजे भी लड़कियां गहने पहनकर सुरक्षित घूम सकती हैं। याद है… किसी ने कहा था ऐसा।
सुमन नाम की एक ट्विटर यूज़र लिखती हैं कि उत्तर प्रदेश से तो सभी अपराधी और गुंडे भाग गए थे? फिर यहां कैसे ये कांड हो गया। @Shadab65272858 नाम के एक यूजर कमेंट करते हैं – बताइए चुनाव के समय वादा किया गया था की यूपी से चोर ,लुटेरे भाग गए। लेकिन यहां तो रात छोड़िए दिन में छीना झपटी हो रही है। अब बताईए जंगल राज कहां है? @Hellboy989910 नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि इंतजार कीजिए बाबाजी बुलडोजर भेज रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस वायरल वीडियो पर आगरा पुलिस ने लिखा है कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर और टीम बनाकर आगे की कारवाई की जारी है।