अंतरिक्ष की अनंत गहराइयों में जब कोई रॉकेट ज़मीन छोड़कर उड़ता है, तो उसमें सिर्फ वैज्ञानिक उपकरण ही नहीं, बल्कि एक छोटा सा सॉफ्ट टॉय (Plush Toy) भी सफर करता है। हाल ही में अंतरिक्ष पहुंचे ‘Pikachu’ और भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला के साथ गए खिलौने ‘Joy’ की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। सवाल ये उठता है कि क्या एस्ट्रोनॉट्स इन खिलौनों को केवल दिल बहलाने या यादगार के तौर पर लेकर जाते हैं या इसके पीछे कोई दूसरा खास मकसद है।
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में एक प्यारा सा Pikachu plushie तैरता हुआ नजर आया। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) की ओर से शेयर किए गए वीडियो ने अंतरिक्ष प्रेमियों और Pokémon के प्रशंसकों का ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर लोगों ने अंतरिक्ष में तैरते खिलौने को देखकर कयास लगाना शुरु कर दिया। कुछ लोगों का मानना है कि यह पीला Pokémon सिर्फ मनोरंजन के लिए अंतरिक्ष में पहुंचा है जबकि कुछ इसके वैज्ञानिक कारण होने का कयास लहा रहे हैं। कुछ लोगों का ये भी मानना था कि ये अंतरिक्ष यात्रियों के बीच लंबे समय से चली आ रही एक खास परंपरा का हिस्सा है। आइए जानते हैं कि अंतरिक्ष यात्री अपने साथ अंतरिक्ष में ये सॉफ्ट खिलौना साथ क्यों लेकर जाते हैं। ये कोई परंपरा है या फिर इसका भी है कुछ वैज्ञानिक कारण।
अंतरिक्ष में plush toys ले जाने का चलन कैसे और कब शुरु हुआ?
अंतरिक्ष में खिलौने ले जाने का चलन नया नहीं है। NASA के अनुसार 12 अप्रैल 1985 को Space Shuttle Discovery मिशन में पहली बार 11 खिलौनों को अंतरिक्ष में ले जाया गया था। इन खिलौनों का इस्तेमाल माइक्रोग्रैविटी में उनके व्यवहार को समझने और छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने के लिए किया गया था। बाद में छोटे Plush Toys (सॉफ्ट खिलौना) को Zero-Gravity Indicator के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाने लगा। अंतरिक्ष यात्री कई सालों से अपने मिशन के दौरान plush toys अपने साथ ले जाते रहे हैं। भारत के पहले ISS यात्री शुभांशु शुक्ला भी अपने मिशन के दौरान एक खास swan plushie लेकर गए थे, जिसका नाम उन्होंने ‘Joy’ रखा था।
Astronauts अंतरिक्ष में Plush Toys क्यों ले जाते हैं?
अंतरिक्ष में तैरते हुए ये plush toys देखने में भले ही सिर्फ प्यारे खिलौने लगें लेकिन इन्हें अंतरिक्ष में लेजाने का खास मकसद होता है। ये छोटा सा सॉफ्ट खिलौना Zero Gravity Indicator के तौर पर काम करता हैं। NASA के मुताबिक Zero Gravity Indicator अंतरिक्ष यान में इसलिए रखा जाता है ताकि यह आसानी से देखा जा सके कि अंतरिक्ष यान और उसमें मौजूद क्रू अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं। जब अंतरिक्ष यान माइक्रोग्रैविटी वाले वातावरण में पहुंचता है तो यह खिलौना हवा में तैरने लगता है। इससे अंतरिक्ष यात्रियों और मिशन देखने वाले लोगों को यह समझने में मदद मिलती है कि यान अब अंतरिक्ष के वातावरण में पहुंच चुका है।
ESA ने भेजा Pikachu
Pikachu को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक पहुंचाने के पीछे European Space Agency (ESA) और The Pokémon Company International (TPCI) के बीच सहयोग है। यह पहल World Space Week 2026 के मौके पर की गई है जो 4 से 10 अक्टूबर 2026 तक मनाया जाता है। यह Pikachu plushie ESA की अंतरिक्ष यात्री Sophie Adenot के मिशन के दौरान ISS पर मौजूद था। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, यह खिलौना 11 अप्रैल से 17 जून 2026 तक यानी 67 दिनों तक कक्षा में रहा। Pokémon के जरिए लोगों, खासकर बच्चों और युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और ब्रह्मांड के बारे में जिज्ञासु बनाने की कोशिश करना है।
Shubhanshu Shukla का ‘Joy’
भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी अपने मिशन के दौरान एक plush toy लेकर ISS पहुंचे थे। उन्होंने एक लाइव वेबकास्ट के दौरान दुनिया को अपने खास साथी ‘Joy’ से मिलवाया था। Joy एक हंस यानी Swan का खिलौना था। हालांकि यह Zero-Gravity Indicator के रूप में भी काम कर रहा था, लेकिन शुभांशु शुक्ला ने बताया था कि इसका उनके लिए इससे कहीं ज्यादा खास महत्व है। भारतीय संस्कृति में हंस को ज्ञान और विवेक का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने बताया ‘Joy’ सिर्फ Zero-Gravity Indicator नहीं था, बल्कि भारतीय संस्कृति से जुड़ा एक भावनात्मक और प्रतीकात्मक साथी भी था।
Snoopy भी पहुंच चुका है अंतरिक्ष
अंतरिक्ष में plush toys भेजने की कहानी नई नहीं है। मशहूर कॉमिक कैरेक्टर Snoopy का भी अंतरिक्ष के साथ लंबे समय से संबंध रहा है। Snoopy लंबे समय से NASA के space programs से भी जुड़ा रहा है और अंतरिक्ष अभियानों में एक लोकप्रिय mascot के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है।
Baby Yoda भी गया था ISS
साल 2020 में अमेरिका और जापान के अंतरिक्ष यात्रियों के एक मिशन के दौरान एक और लोकप्रिय character ने ISS की यात्रा की थी। इस मिशन में एक Baby Yoda plushie भी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ गया था। NASA की ओर से शेयर किए गए वीडियो और तस्वीरों के अलावा मिशन की livestream में भी Baby Yoda दिखाई दिया था।
Olaf भी पहुंचा था अंतरिक्ष
Disney की फिल्म Frozen का लोकप्रिय character Olaf भी अंतरिक्ष की यात्रा कर चुका है। साल 2014 में Soyuz TMA-15M मिशन के दौरान रूसी cosmonaut Anton Shkaplerov अपने साथ Olaf का एक छोटा homemade snowman doll लेकर गए थे।
Pikachu से ‘Joy’ तक, खिलौनों का खास कनेक्शन
अंतरिक्ष में पहुंचने वाले ये plush toys सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं होते, उनका सबसे महत्वपूर्ण काम Zero-Gravity Indicator के रूप में यह संकेत देना है कि spacecraft माइक्रोग्रैविटी वाले वातावरण में पहुंच चुका है। इसके अलावा कई बार अंतरिक्ष यात्री इन खिलौनों को अपने परिवार, बच्चों, संस्कृति या किसी खास संदेश से जोड़ते हैं। यही वजह है कि एक छोटा सा खिलौना अंतरिक्ष मिशन का यादगार हिस्सा बन जाता है।
