गुजरात के एक कॉलेज कार्यक्रम में किए गए डॉन्स को लेकर सोशलमीडिया ट्रॉलिंग की शिकार छात्रा ने एक वीडियो जारी करके इसके लिए कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को जिम्मेदार ठहराया। छात्रा ने बताया कि सोशलमीडिया ट्रॉलिंग की वजह से उसके गहरा मानसिक आघात पहुँचा है। छात्रा वडोदरा स्थित महाराज सयाजी राव विश्वविद्यालय की छात्रा है।

छात्रा ने विश्वविद्यालय के सी.सी. मेहता ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा आयोजित ‘संस्कार संगम’ कार्यक्रम में एक फिल्मी गीत पर नृत्य किया था।

सोमवार को सोशल मीडिया पर शेयर किए गए क्लिप में छात्रा ने कहा, “MSU ‘संस्कार संगम’में किया गया मेरा एक डांस खूब वायरल हो रहा है। लोग मुझे अश्लीलता फैलाने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। जबकि मैंने एक साधारण सी साड़ी पहनी हुई है। मैं मानती हूं कि मैंने गाना सही नहीं चुना। इसके लिए मैं आपसे माफी मांगती हूं। लेकिन यह कोई इतनी बड़ी बात नहीं थी, जिसका इतना हौवा बना दिया गया। मैंने कोई देशद्रोह नहीं किया है।”

छात्रा ने कहा, “मैं ना AVBP वालों को जानती हूं ना NSUI वालों को। मुझे इस बात का एहसाह नहीं था कि इतना विवाद हो जाएगा। मुझे पता होता तो मैं कभी ऐसा नहीं करती। NSUI वालों ने इसे गलत तरीके से फैलाया। उन्होंने मेरी मेंटल हेल्थ के बारे में नहीं सोचा। मैंने कोई अश्लील कपड़े नहीं पहने हैं।”

छात्रा ने कहा, “मैंने पहले भी डांस किया है। मुझे नहीं लगा था कि इस बात का इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा। अन्य मुद्दों को छोड़कर आपने इसे एक बड़ा मुद्दा बना दिया। आपने राजनीति करने के लिए एक लड़की का सहारा लिया। यह बिल्कुल सही नहीं है।”

पूरा विवाद क्या है?

दरअसल, विश्वविद्यालय के कला संकाय की छात्रा ने बीते दिनों AVBP के ‘संस्कार संगम’ कार्यक्रम में मशहूर बॉलीवुड गीत ‘धक-धक करने लगा’ पर अपनी प्रस्तुति दी। हालांकि, डांस का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसके बाद ट्रोलिंग शुरू हो गई। यूजर्स ने कहा कि यह एक ऐसा कृत्य है जो विश्वविद्यालय की गरिमा और सुसंस्कृत शहर की पहचान को धूमिल करता है।

मामला तब और बढ़ गया जब इस मामले में NSUI के अध्यक्ष अमर वाघेला ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एमएस यूनिवर्सिटी शिक्षा का मंदिर है, न कि मनोरंजन या अश्लीलता का केंद्र। संस्कृति के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में इस तरह की घटना बेहद शर्मनाक है।

इस घटना को लेकर NSUI ने अपनी प्रमुख मांगें भी सामने रखी हैं। संगठन का कहना है कि इस मामले में शामिल छात्रों को तुरंत निलंबित किया जाए। साथ ही, संस्कृति के नाम पर आपत्तिजनक गतिविधियां करने वाले संगठनों पर विश्वविद्यालय परिसर में प्रतिबंध लगाया जाए। NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन सख्त कार्रवाई नहीं करता है, तो वह उग्र आंदोलन शुरू करेगा।

विवाद बढ़ने के बाद ABVP ने इस मामले में अपना पक्ष रखा है। ABVP के अध्यक्ष वेद त्रिवेदी ने स्पष्ट किया कि ‘संस्कार संगम’ कार्यक्रम के लिए कुल 140 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें पारंपरिक नृत्य, नाटक और वॉक जैसे कार्यक्रम शामिल थे। उन्होंने कहा कि जिस छात्रा का वीडियो वायरल हुआ है, उसने इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण नहीं कराया था। वह कार्यक्रम के दौरान ब्रेक में खुद ही मंच पर आकर प्रदर्शन करने लगी, जिसमें संगठन की कोई भूमिका नहीं थी।

यह भी पढ़ें – अमेरिका-ईरान सीजफायर पर शहबाज शरीफ की X पोस्ट पर विवाद, कंटेंट कॉपी-पेस्ट करने को लेकर हो रहे ट्रोल

अमेरिका ने ईरान के साथ दो हफ्ते के अस्थायी युद्धविराम की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक यह ‘दोतरफा युद्धविराम’ है। ट्रंप के अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इसके लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर को भी श्रेय दिया है। पूरी खबर पढ़ें…