लगभग एक दशक कनाडा में रहने के बाद स्नेहा और उनके परिवार ने बड़ा फैसला लिया और भारत आकर रहने का फैसला किया। यहां आने के बाद लोग उनसे तरह-तरह के सवाल पूछने लगे इसे लेकर स्नेहा और उनके पति ने एक वीडियो के जरिए जवाब दिया।

स्नेहा लोगों के सवाल बता रही थीं, जबकि उनके पति जवाब दे रहे हैं। स्नेहा ने बताया कि लोग उनसे जानना चाहते हैं कि ओसीआई (ओवरसीज क्रेडिट) पर भारत में रहने की क्या सीमाएं हैं?

स्नेहा अभी अपने परिवार के साथ भारत में रह रहीं

ओसीआई यानी भारत की प्रवासी नागरिकता, दोहरी नागरिकता नहीं है बल्कि यह एक आजीवन वीजा है जो भारतीय मूल के लोगों को बार-बार वीजा नवीनीकरण कराए बिना भारत में रहने और काम करने की परमिशन देता है। स्नेहा ने बताया कि उनके परिवार में चार सदस्य है, और वे भारत में ओसीआई के तहत रह रहे हैं।

पहला सवाल- क्या ओसीआई धारक भारत में काम कर सकते हैं?

जवाब में उनके पति ने कहा कि कुछ अहम अपवादों को छोड़कर, ओसीआई धारकों को भारत में स्वतंत्र रूस से काम करने की अनुमति है। आगे दंपति ने कहा, “आप (ओसीआई) सरकार के लिए काम नहीं कर सकते और न ही पत्रकार के रूप में काम कर सकते हैं।” इन प्रतिबंधों के अतिरिक्त, प्राइवेट सेक्टर में नौकरियां आप कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि नियोक्ता आमतौर पर विदेश पासपोर्ट को लेकर पॉजिटिव प्रतिक्रिया देते हैं, उन्होंने कहा, “इसमें कोई दिक्कत नहीं है”, आगे कहा कि अन्य कर्मचारियों की तरह ही ओसीआई धारक भी ईपीएफ लाभ के पात्र होते हैं।

भारत और कनाडा में टैक्स की स्थिति कैसी है?

अक्सर देखा गया है कि लोग टैक्स को लेकर चिंतित रहते हैं खासकर वे जिनकी आय एक से अधिक देश से आती हैं। दंपति ने कहा, “आप जिस देश में कमाते हो,वहीं आपको टैक्स भी भरना होता है फिर चाहे भारत हो या कनाडा।”

भारत और कनाडा के बीच दोहरा कराधान निवारण समझौता है, जो एक ही आय पर दोनों देशों में टैक्स लगने से बचाता है। असल में यह एक टैक्स कूपन की तरह काम करता है। अगर आपने भारत में पहले ही टैक्स दे दिया है तो कनाडा उसे मान्य करना होता है और उसे वह आपके बकाया टैक्स में घटा देता है।

क्या ओसीआई धारक भारत में लंबे समय तक रह सकते हैं?

इस सवाल का जवाब है हैं, स्नेहा ने कहा, आप ओसीआई के साथ भारत में जितने समय तक रुकना चाहे रुक सकते हैं। ओसीआई धारक के देश में रहने की अवधि पर कोई सीमा नहीं है, जिससे यह उन परिवारों के लिए अहम बन जाता है जो स्थायी रूप से वापस लौटने की योजना बना रहे हैं।

क्या आप खरीद सकते हैं और क्या नहीं?

ओसीआई धारकों को भारत में फ्लैट और मकान समेत संपत्ति खरीदने की अनुमति है। हालांकि कृषि जमीन खरीदने पर प्रतिबंध है। दंपति ने बताया, आप भारत में कृषि या खेती की जमीन छोड़कर किसी भी प्रकार की संपत्ति को खरीद सकते हैं।

भारत में ओसीआई नागरिकों के लिए पढ़ाई खर्च कितना लग सकता है?

स्नेहा एक कहा, ओसीआई छात्रों के लिए स्कूल फीस अधिक नहीं लगती है आमतौर पर शुरुआती स्कूलिंग में एक सामान ही फीस रहती है, हालांकि यूनिवर्सिटी लेवल पर यह स्थिति बदल जाती है कई भारतीय विश्वविद्यालय विदेशी नागरिकों से अधिक फीस लेते हैं,इसलिए ओसीआई धारकों को आवेदन करने से पहले अलग-अलग संस्थानों की फीस की जानकारी लेनी चाहिए। आगे पढ़िए ‘ट्रेन के टॉयलेट में जरूर ले जाएं मोबाइल, नहीं तो जा सकती है जान’, EX सीएम के मीडिया सलाहकार के साथ हुई अनहोनी