VIDEO: जब शादी में लहंगे के बजाए शॉर्ट्स पहन पहुंची दुल्हन, सोशल मीडिया पर छाई
दुल्हन की इस शादी का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सिख दूल्हा और दुल्हन एंट्री कर रहे हैं। शॉर्ट्स पहने दुल्हन और दूल्हे को लोग बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि विदेश का है।

कहते हैं शादी के नए जीवन की शुरुआत होती है और इसे लेकर हर कोई बहुत तैयारी करता है। ज्यादातर लोग अपनी शादी को यादगार बनाने की कोशिश भी करते हैं ताकि लोगों के जहन में यह यादें लंबे समय तक ताजा रहे। दुल्हन अपनी शादी को खास बनाने के लिए कभी डांस करते हुए मंडप में एंट्री करती है तो कभी बाइक पर शादी में पहुंचती है। एक ऐसी दुल्हन भी है जो अपनी शादी में लहंगे की जगह शॉर्ट्स पहनकर आ गई। सोचिए अगर आपके सामने ऐसा कोई वाक्या हो जाए तो आप क्या करेंगे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुल्हन लहंगे की जगह शॉर्ट्स पहने नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर दुल्हन की तस्वीरें शेयर की जा रही है, जिसे देखकर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। आमतौर पर भारत में दुल्हन शादी में लहंगा पहनती हैं लेकिन इस दुल्हन ने जो पहना वो हैरान करने वाली है।
दुल्हन की इस शादी का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सिख दूल्हा और दुल्हन एंट्री कर रहे हैं। शॉर्ट्स पहने दुल्हन और दूल्हे को लोग बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि विदेश का है। ट्विटर पर लहंगे की जगह शॉर्ट्स पहनने को लेकर खूब मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- “जब टेलर शादी में लहंगा समय से नहीं दें।” एक अन्य यूजर ने लिखा- when you take “मुझे बस आपकी बेटी दो जोड़ो कपड़ों में चाहिए” way to seriously and internationally.
Video proof lo kejriwal ke liye pic.twitter.com/jJZH1MgvvR
— Arora Sahab (@Rajesh_Arora1) May 30, 2017
When you're raised in Canada but are Indian at heart. pic.twitter.com/WAHjh06EPB
— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) May 30, 2017
Shaadi ki shopping puri karli?
She: pic.twitter.com/rNcffA9va1— Dr. Gill (@ikpsgill1) May 30, 2017
1.What your mom expects your wife would be
2.What you expect your wife would be pic.twitter.com/wxEFq2JyXT— Sagnik (@Sangy_Sagnik) May 31, 2017
when tailor doesn't deliver lehnga on-time
When you've planned to run away from your marriage… pic.twitter.com/2Mi9XD3aPG
— Baloo 2.0 (@Indian_Idle_) May 31, 2017
इससे पहले भी एक शादी का वीडियो सामने आया था, जिसमें शादी वाले दिन दुल्हन को तैयार होने से लेकर मंडप तक जाने के दृश्य फिल्माए गए थे। इसमें दुल्हन को शॉर्ट्स पहनकर दोस्तों के साथ डांस करते हुए दिखाया गया था।