Food Served on Spade Viral Video: आधुनिकता की दौड़ ने इंसानों को अबीजोगरीब एक्सपेरीमेंट करने को मजबूर कर दिया है। कुछ एस्कपेरीमेंट अच्छे भी लगते हैं। हालांकि, कुछ एक नई बहस को जन्म दे देते हैं। इंटरनेट पर इनदिनों वायरल हो रहा वीडियो इसी बात का उदाहरण है। वीडियो एक रेस्तरां का है, जिसने यूजर्स को हैरान और नाराज कर दिया है।

वीडियो जिसे एक्स पर @anandh_ks_ नाम के यूजर ने शेयर किया है में दिखाया गया है कि एक रेस्तरां के अंदर वेटर खाना लेकर आ रहा है। हालांकि, खाना किसी ट्रे या प्लेट पर नहीं बल्कि फावड़े पर लेकर आया जा रहा है। वो सधे हुए कदम के साथ हाथ में खाने से भरा फावड़ा लिए आगे बढ़ता है और टेबल तक पहुंचता है।

ममता बनर्जी के ‘एडवोकेट अवतार’ में दिखने के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी डिग्री की बहस, जानें क्या कहती है उनकी प्रोफाइल

वीडियो में दिखाया है कि वो एक मांसाहार ऑर्डर को टेबल पर पहले से रखे गए केले के पत्ते पर पलटता है और फिर चला जाता है। प्लेट पर बिरयानी जैसा कुछ नजर आता है, जिसमें फिश, एग और चिकन के कुछ टुकड़े दिख रहे हैं। खाना परोसने के इस तरीके ने यूजर्स को नाराज कर दिया है।

यहां देखें वायरल वीडियो –

एक्स पर पोस्ट किया गया वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। अबतक इस वीडियो को हजारों यूजर्स देख चुके हैं। सैकड़ों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। यूजर्स ने माना कि भले ही अब समय बदल रहा है, लेकिन कुछ चीजों का पारंपरिक रहना ही जरूरी है। मॉर्डन और ट्रेंड फॉलो करने के चक्कर में कई बार गड़बड़ी हो जाती है।

असम : दीवान से किशोरी को किया रेस्क्यू, सात साल की उम्र से बंधक बनाकर करा रहे थे काम, पड़ोसियों की शिकायत पर एक्शन

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “बहुत ही खराब सर्विस। वे ट्रेंड और बिज़नेस ग्रोथ के लिए खाने का अपमान कर रहे हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “आजकल लोग वायरल होने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “सिर्फ़ चीज़ों को अलग तरह से करने के लिए। मुझे अब हैरानी भी नहीं होती—अगर वे कर पाते, तो वे JCB में खाना डिलीवर कर देते।” आपकी इस वीडियो पर क्या राय है, कमेंट करके बताएं।