Pizza Delivery Boy Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो ने यूजर्स को खुश या एंटरटेन करने के बजाय नाराज कर दिया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स इंटरनेट पर नफरत बरसा रहे हैं। वीडियो जिसमें कथित तौर पर एक युवती अपने क्लासमेट के संघर्ष का मजाक बनाती दिख रही है ने यूजर्स को नाराज कर दिया है। यूजर्स ने कहा कि किसी के संघर्ष का मजाक बनाना कहीं से भी कूल नहीं है।

दोस्ता का मजाक बनाना पड़ा भारी

वीडियो जिसे विभिन्न यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है में देखा जा सकता है कि एक युवक जो पिज्जा डिलिवरी एजेंट का काम करता है का उसकी क्लासमेट रही युवती मजाक बना रही है। वायरल वीडियो में युवकी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यह युवक जो अब 30 साल का हो गया है, स्कूल में खूब ज्ञान देता था। हमें मोटिवेशनल रील भेजता था, लेकिन ये अब खुद एक पिज्जा डिलिवरी एजेंट बन गया है।

वीडियो में आगे दिखाया गया है कि युवती उससे पूछती है कि क्या उसकी शादी हो गई है, उसे दुल्हन मिल गई है। क्या उसे अब भी स्कूल के दिन याद हैं, उसे स्कूल की याद आती है? इस दौरान लड़का शर्म से सकुचाता और झेंपता हुआ दिख रहा है। उसके हावभाव से स्पष्ट है कि युवती की बातें उसके हृदय को बेध रही हैं, फिर भी वो मुस्कुरा रहा है।

रील बनाने की ये कैसी सनक… जान जोखिम में डालकर वीडियो शूट कराता दिखाया युवक, Viral होते ही लोगों ने लगाई फटकार

वीडियो के आखिर में युवती यह कहते हुए चली जाती है कि अब वो यह वीडियो अन्य दोस्तों को भेजेगी। जबकि युवक उसे हाथ जोड़ता हुआ दिख रहा है। युवती बार बार मजाक में कहती है कि यह तो पिज्जा बांटने वाला बन गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो –

इस वीडियो के इंटरनेट पर आने के बाद यूजर्स भड़क गए। उन्होंने युवती के व्यवहार की कड़ी शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी के संघर्ष का मजाक बनाना बिल्कुल सही नहीं है। हर किसी की जिंदगी और उसकी परिस्थितियां अलग होती हैं। साथ ही मेहनत से रोटी कमाना बिल्कुल भी शर्मनाक नहीं है। ऐसे में किसी को उसके काम के लिए नीचा फील कराना, सबसे निम्न काम है।

खेत में घुस आया था सांप, बच्चे ने एक हाथ से पकड़ कर उछाला, हर वार को किया नाकाम, धड़कनें तेज कर देगा यह Viral Video

हालांकि, यब वीडियो सच नहीं है। वीडियो में दिख रहे लोगों ने खुद सामने आकर सच बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने यह वीडियो एक हल्के फुल्के मजाक के तौर पर बनाया था, जो वायरल हो गया। इंटरनेट यूजर्स नफरत बरसाने लगे। हम तो केवल कॉमेडी कर रहे थे। लेकिन लोगों ने कोई जांच पड़ताल नहीं की और नफरत फैलाना शुरू कर दिया।

वायरल वीडियो देखने के लिए क्लिक करें…

बहरहाल, वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको यह वीडियो कैसा लगा, कमेंट करके बताएं।