Video: जेबरासूट पहनकर शेरों के बीच पहुंचे दो युवकों पर टूट पड़ीं शेरनियां, ऐसे बचाई जान
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

आप अगर वाइल्ड लाइफ एनिमल्स की फुटेज देखने के शौकीन हैं तो डिस्कवरी या नेशनल जियोग्राफी जैसे चैनल्स जरूर देखते होंगे। वहीं अब एक और नया चैनल भी आप अपनी लिस्ट में जोड़ सकते हैं। हालांकि इसमें आपको जरूरी कंटेंट शायद ही मिले, लेकिन एंटरटेनमेंट फुल मिलेगा। यह चैनल टीवी पर नहीं इंटरनेट पर ही मिलेगा। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर Inspired Life नाम का एक अकाउंट है। इस एफबी अकाउंट ने एक वीडियो अपलोड किया है जो NTD.TV नाम की वेबसाइट का है। वीडियो बड़ा फनी है और खतरनाक भी। वीडियो काफी वायरल हुआ है। इसे लगभग 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1 लाख 70 हजार से ज्यादा शेयर्स मिले हैं। चलई जानते हैं कि ऐसा क्या है इस वीडियो में।
दरअसल इस वीडियो में दो शख्स बड़ी ही अजीब हरकत करते हैं। किसी जंगली जानवर या एडवेंचर सफारी पर जाने में कोई आम आदमी कई सावधियां बरतता है लेकिन इन दोनों को इसकी परवाह नहीं। ये दोनों एक जेबरा सूट पहनकर, जंगली जानवरों के बीच निकल पड़ते हैं। एक जेबरासूट में यह दोनों काफी हद तक जेबरा जैसे ही नजर आ रहे है। इन्हें देखते ही कई जंगली जानवर दूर भागते हुए वीडियो में नजर आएंगे। लेकिन दूसरी तरफ शेरनियों का एक झुंड इनकी तरफ बढ़ने लगता है। दो शेरनियां इन्हें जेबरा कॉस्ट्यूम में देखकर अपना शिकार समझ लेती हैं। दोनों शेरनियां इन्हें दबोचने की कोशिश भी करती हैं लेकिन खुशकिस्मती से ये दोनों भागने में कामयाब रहते हैं। बाकी वीडियो में क्या हुआ यह आप आगे खुद देखिए।
देखें वीडियो
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।