हवाई यात्रा के दौरान अक्सर यात्रियों को एक्स्ट्रा लगेज फीस को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग कोशिश करते हैं कि हवाई यात्रा के तय नियमों के मुताबिक ही भार को साथ ढोकर जाएं लेकिन कई बार तय वजन से भी ज्यादा वजन हो जाता है जो यात्रियों की जेब पर भारी पड़ता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला यात्री ने एयरलाइन की भारी-भरकम लगेज फीस से बचने के लिए बेहद अजीबोगरीब ‘जुगाड़’ निकाला।

यात्री ने अपने ट्रॉली बैग से भारी कपड़े निकालकर सिर से लेकर कमर तक लेयर में लपेट लिए। महिला यात्री के शरीर पर कपड़े लपेटने का मकसद चेक-इन काउंटर पर वेट लिमिट को मैनेज करना था। इस पूरे वाकये को वहां मौजूद यात्रियों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद इंटरनेट पर यह वीडियो लोगों के बीच भारी चर्चा का विषय बन गया है।

जहां एक तरफ लोग यात्री के इस दिमाग और बचत के तरीके को देखकर हैरान हैं, वहीं दूसरी तरफ विमानन विशेषज्ञों और सिक्योरिटी गाइडलाइंस के मुताबिक इस तरह के तरीके अपनाना गैरकानूनी भी हो सकते हैं। एयरपोर्ट सुरक्षा जांच और बोर्डिंग पास चेकिंग के समय जरूरत से ज्यादा कपड़े पहनना न सिर्फ संदेह पैदा कर सकता है, बल्कि इस तरीके से मरीज को फ्लाइट में चढ़ने से भी रोका जा सकता है। 

एविएशन रूल्स और सिक्योरिटी रिस्क

महिला का समान के वजन को मैनेज करने का ये तरीका देखने में बेहद फनी लग रहा है लेकिन एविएशन रूल्स और सिक्योरिटी के खिलाफ है। ये तरीका कानूनी रूप से गलत और खतरनाक हो सकता है। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक लेयरिंग से बॉडी स्कैनर में दिक्कत आती है और यात्रियों की तलाशी और भी ज्यादा की जाती है। एयरलाइंस के नियमों के मुताबिक अगर कोई भी इंसान उन्हें संदिग्ध अवस्था में दिखाई देता है या चेकिंग में सहयोग नहीं देता तो उसे फ्लाइट से उतार दिया जाता है।

क्यों यात्री को अपनाना पड़ी ये तरकीब

भारतीय और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस प्रति किलो सामान पर अतिरिक्त चार्ज लेती है। ये चार्ज 500 रुपये प्रति किलो से लेकर 1500+ प्रति किलो तक हो सकते हैं। एयरलाइन का ये भारी भरकम चार्ज यात्रियों की जेब पर भारी पड़ता है जिसकी वजह से यात्री इस तरह की तरकीब अपनाने पर मजबूर हो जाते हैं। देखा जाता है कि कई बार इस अतिरिक्त भार का पैसा टिकट के पैसे से ज्यादा हो जाता है जिसे यात्री बर्दाश्त नहीं कर पाते। 

डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दी गई जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। जनसत्ता वीडियो में किए गए दावों या सूचनाओं की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।