Andhra Teacher Viral Video: गुरु को भगवान का दर्जा दिया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मां-पिता के बाद वे ही ऐसे होते हैं जो बच्चों को आगे के जीवन के लिए तैयार करते हैं। वो उनमें ज्ञान की रोशनी भरते हैं, जिनसे वो चमकत हैं। कई बार जो बात अभिभावक अपने बच्चों के नहीं सिखा पाते वो शिक्षक सिखा देते हैं – अपने अंदाज से, तौर तरीकों से और कभी-कभी डांट फटकार से।

इंटरनेट पर इनदिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शिक्षक बड़े अनोखे अंदाज में स्कूली बच्चों को हफ्ते के सातों दिनों के नाम सिखाते और याद करता हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो ने यूजर्स के दिल जीत लिया है। शिक्षक के पढ़ाने के अलग अंदाज ने उन्हें खूब सारी तारीफ दिलवाई है।

वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर dharma_kalisetti ने पोस्ट किया है में देखा जा सकता है कि एक क्लासरूम के अदंर शिक्षक कुछ छात्राओंके साथ डांस करते हुए हफ्ते के सातों दिनों के नाम एक-एक कर बोल रहे हैं। शिक्षक के साथ ही कुछ छात्राएं भी डांस कर रही हैं और अभ्यास को दोहरा रही हैं।

ऑटो ड्राइवर सिंगल फादर की कहानी ने जीता इंटरनेट का दिल, बेटी को साथ रखकर चलाता है वाहन, देखें VIDEO

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया यह रील अब खूब वायरल हो रहा है। इसे अब तक तीस लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। साढ़े तीन लाख से अधिक यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने शिक्षक की भर-भरकर तारीफ की है। यूजर्स ने माना कि बच्चों को पढ़ाने के लिए ऐसे तरीके अपनाने पड़ते हैं। इन तरीकों से उनका मनोरंजन भी होता है और वो चीजें जल्दी सीख भी जाते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो –

गौरतलब है कि शिक्षाविदों और शोधों के अनुसार गाकर या नाचकर पढ़ाने से बच्चों को चीजें बेहतर ढंग से सिखाई जा सकती हैं। जब बच्चे किसी बात को गाने की धुन या शारीरिक गतिविधि (एक्शन) के साथ सीखते हैं, तो उनका दिमाग उसे ज्यादा आसानी से ग्रास्प करता है। लय और दोहराव याददाश्त को मजबूत बनाते हैं। यही वजह है कि बच्चे ABC, गिनती या हफ्ते के सातों दिन गाकर जल्दी याद कर लेते हैं।

मेरठ : ऑनलाइन गेम खेलते खेलते बढ़ा BP, ब्रेन हेमरेज की वजह हुई युवक की मौत, कम उम्र से ही हाई ब्लड प्रेशर का था मरीज

गाना-नाच सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि यह multi-sensory learning का बेहतरीन उदाहरण है। इसमें बच्चा एक साथ : सुनता है, देखता है और शरीर से क्रिया करता है। इससे दिमाग के कई हिस्से एक साथ सक्रिय होते हैं और सीखना लंबे समय तक याद रहता है।

छोटे बच्चे लंबे समय तक एक जगह बैठकर पढ़ नहीं सकते। गाने और नाच के जरिए पढ़ाई करने से वे सीखने को खेल समझने लगते हैं। इससे पढ़ाई का डर खत्म होता है और बच्चा खुद से सीखने में रुचि दिखाता है।

राइम्स और एक्शन सॉन्ग बच्चों की भाषा, उच्चारण और शब्द पहचान को बेहतर बनाते हैं। बोलने में झिझक कम होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ मिलकर गाना-नाचना बच्चों को मिलनसार बनाता है। वे टीमवर्क सीखते हैं, दूसरों के साथ तालमेल बिठाना समझते हैं और भावनात्मक रूप से भी मजबूत होते हैं।