Punch Viral Monkey Story: इंटरनेट पर इनदिनों एक मासूम से बंदर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग नैरेटिव के साथ मासूम बंदर जो अपनी मां द्वारा दुत्कारे जाने के बाद एक सॉफ्ट ट्वॉय जो आरंगुटान (बंदर की प्रजाति) है के साथ खेलता और अपनापन तलाशता दिख रहा है का वीडियो शेयर कर रहे हैं। वीडियो जो मूलतः जापान के एक चिड़ियाघर का है ने इंटरनेट की जनता को भावुक कर दिया है।
यूजर्स का मानना है कि वीडियो ने एक बेहद गहरा मैसेज दिया है – जिंदगी में एक प्वॉइंट ऐसा आता है कि आपको समझना पड़ता है कि किसे अपनाना है और किसे जाने देना है। जीवन स्वीकृति के बारे में है। हमें एक पड़ाव पर आकर जमीनी असलीयत को स्वीकार करना पड़ता और यही आगे का मार्ग प्रशस्त करता है।
गौरतलब है कि वीडियो जितना भावुक लग रहा है, उसकी कहानी भी उतनी ही भावुक करने वाली है। जानकारी अनुसार वीडियो जपाना के इचिकावा स्थित इचिकावा सिटी चिड़ियाघर का है। वीडियो में दिख रहा बंदर का बच्चा पंच-कुन है, जिसका जन्म साल 2025 के जुलाई में हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जन्म के तुरंत बाद उसकी मां ने उसे छोड़ दिया। यहां ध्यान देने वाली बात है कि नवजात बंदरों का अपनी मां के साथ बॉन्डिंग न सिर्फ नैचुरल है, बल्कि उनकी सेफ्टी, प्यार और इमोशनल बैलेंस के लिए भी जरूरी है। चूंकि, पंच को जन्म से ही मां का प्यार नहीं मिला, इसलिए चिड़ियाघर के स्टाफ को उसे चौबीसों घंटे देखभाल देनी पड़ती थी।
हालांकि, इसी बीच पंच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इस पूरे मामले पर चिड़ियाघर प्रशासन ने आधिकारिक बयान जारी किया है। चिड़ियाघर के अनुसार, यह वीडियो 19 फरवरी की सुबह रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में पंच एक छोटे बंदर के पास जाकर उससे बातचीत करने की कोशिश करता है, लेकिन छोटा बंदर उसे नजरअंदाज कर देता है। इसके बाद पंच बैठ जाता है, मानो उसने बातचीत की कोशिश छोड़ दी हो।
तभी एक वयस्क बंदर, जो संभवतः उस छोटे बंदर की मां है, पंच को डांटते हुए वहां से खींचकर ले जाती है। चिड़ियाघर प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह कोई गंभीर हमला नहीं था, बल्कि बंदरों के बीच प्राकृतिक बातचीत की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा था। बयान में कहा गया कि पंच पहले भी अन्य बंदरों द्वारा कई बार दुत्कारा गया है और वह धीरे-धीरे समूह में घुलने-मिलने की प्रक्रिया सीख रहा है।
प्रशासन के मुताबिक, वीडियो की घटना के बाद पंच सामान्य व्यवहार करता नजर आया। वह थोड़ी देर के लिए अपने खिलौना ओरंगुटान के पास गया, लेकिन फिर अन्य बंदरों के साथ सामान्य रूप से बात करता दिखा। दोपहर 12 बजे और 3 बजे के खाने समय पर भी उसका व्यवहार सामान्य था।
चिड़ियाघर ने कहा है कि पंच को अन्य जापानी बंदरों के समूह में शामिल करने की प्रक्रिया जारी है और इस दौरान इस तरह की चुनौतियां आ सकती हैं। हालांकि, किसी भी बंदर ने पंच के प्रति गंभीर आक्रामकता नहीं दिखाई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पंच के प्रति सहानुभूति दिखाने के बजाय उसके सामाजिक विकास और प्रयासों का समर्थन करें।
हालांकि, चिड़ियाघर प्रबंधन के बयान के बावजूद सोशल मीडिया पंच के वीडियो से भरा पड़ा है। यूजर्स विभिन्न नैरेटिव से वीडियो शेयर कर रहे हैं। कुछ ने पंच की तुलना Nihilist Penguin से भी कर दिया है। उनका कहना है कि जिंदगी यही है, आखिरकार आप ही आपके काम आएंगे। आप ही आपके साथ खड़े दिखेंगे और आपको ही आपको चुनना पड़ेगा।
देखें कुछ वायरल पोस्ट –
