पाकिस्तान से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक्स-रे मशीन से सामान की जगह लोग निकलने लगे। वीडियो पर पाकिस्तान का मजाक उड़ रहा है। लोग लिख रहे हैं कि जिस देश के मंत्री लोग बिना सिर पैर की बातें करते हैं उस देश के लोगों से क्या ही उम्मीद की जा सकती है।
दरअसल जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं वह पाकिस्तान के पेशावर एयरपोर्ट का है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग हज करके वापस आ रहे थे। वापसी में एयरपोर्ट पर जहां लगेज चेकिंग के लिए एक्स-रे मशील लगाई गई थी उसमें से ये लोग खुद निकलने लगे। सुरक्षाकर्मी इन लोगों को रोकते रहे लेकिन ये लोग नहीं माने।
हुआ ये कि हज कर के लौट रहे यात्री मक्का-मदीना से पवित्र पानी ले कर आए थे। इस पवित्र जल को आबे जमजम कहा जाता है। इस्लाम को मानने वालों के लिए ये आबे जमजम बहुत मायने रखता है। फ्लाइट लैंड होने के बाद लोग आबे जमजम का केन लेने के लिए लगेज बेल्ट के पास खड़े थे। हज कर के लौट रहे इन यात्रियों को डर था कि उनका आबे जमजम कोई दूसरा ना उठा ले जाए। इसी डर की वजह से ये लोग पानी के केन के साथ खुद भी कन्वेयर बेल्ट में बैठ गए।
हाजियों की इस हरकत से वहां तैनात सुरक्षा कर्मी सकपका गए। उन लोगों ने हाजियों को ऐसा करने से रोकने की बहुत कोशिश की। लेकिन वो लोग नहीं माने। ये लोग काफी देर तक एक्स-रे मशीन में एक तरफ से घुस कर दूसरी तरफ से निकलते रहे।
वीडियो पर भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्तान के मजे ले रहे हैं। ये लोग लिख रहे हैं कि इनकी हरकतें देखो और सोचो कि ये लोग हमें चंद्रयान पर ज्ञान दे रहे थे। वहीं बहुत से यूजर्स ने ये भी लिखा कि ये सब पाकिस्तान जैसे बेवकूफ देश में ही संभव है।