बिहार के सोनपुर मेले (Bihar Sonepur Mela) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां कई लड़कियां आपस में लड़ती दिखाई दे रही हैं। जानकारी के अनुसार, इन लड़कियों की लड़ाई (Girls Fight) बॉयफ्रेंड को लेकर हो रही है। चार लड़कियों ने मिलकर एक लड़की की पिटाई कर दी। लड़का इस मारपीट को रोकने की कोशिश करता रहा लेकिन लड़ाई नहीं रुकी।
लड़कियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं मिली सकी है। बताया जा रहा है कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) के साथ मेले में घूम रहा था। इसी दौरान वहां लड़के की एक एक्स गर्लफ्रेंड भी पहुंच गई। चार लड़कियों ने लड़के की गर्लफ्रेंड की पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर लोग इस वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यूजर्स ने किये ऐसे कमेंट
@Durgesh87929113 यूजर ने लिखा कि पहले लड़के, लड़कियों के लिए लड़ा करते थे, अब लड़कियां लड़कों के लिए लड़ती हैं, इसका मतलब देश बदल रहा है। @desh_bhkt यूजर ने लिखा कि इस वीडियो में कौन किसको पीट रहा है यह पता ही नहीं चल पा रहा है, शायद सब कंफ्यूज हैं। @mrindrajeet95 यूजर ने लिखा कि अब इसी तरह की महान घटना देखने को रह गई थी। एक यूजर ने लिखा रूस-यूक्रेन से जरूरी लड़ाई तो यहां चल रही है।
@DHEERAJ01042272 यूजर ने लिखा कि ये देश के भविष्य हैं, विश्वगुरु नहीं, लवगुरु जरूर बन जाएंगे। @sa_deepali यूजर ने लिखा कि और सच यह है कि इनमें से किसी का भी नहीं होगा, सबके साथ धोखा हुआ है।
बता दें कि जानकारी के अनुसार, सोनपुर मेले (Sonepur Mela, Bihar) में एक लड़की ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को एक दूसरी लड़की के साथ घूमते देखा। पहले तो दोनों में कहासुनी होती है और फिर झड़प होनी लगती है। मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच जाता है और चार लड़कियां मिलकर एक लड़की को पीट देती हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है।