वीडियो: जॉन अब्राहम के वैन में सपना और पत्नी साक्षी ने महेन्द्र सिंह धोनी से करवाया था ये डांस
धोनी का डांस हुआ था वायरल, अब हेयर स्टायलिस्ट ने बताई वीडियो के पीछे की कहानी।

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी मैदान के बाहर और अंदर कितनी मौज-मस्ती करते हैं यह तो हम सभी बहुत अच्छे से जानते हैं। इसका सबूत है हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी का डांस वीडियो। गुरुवार को सोशल मीडिया पर धोनी का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम द्वारा अभिनीत फिल्म ‘देसी ब्वॉयज’ के गाने ‘झक मारके’ पर नाचते हुए दिखाई दे रहे थे। वहीं धोनी की पत्नी साक्षी भी वीडियो में दिखाई दे रही थीं जो कि धोनी का डांस देखकर जमकर हंस रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद धोनी की हेयर स्टाइलिस्ट और उनकी बहुत अच्छी दोस्त सपना मोती भावनानी ने धोनी के इस डांस करने के पीछे के राज का खुलासा किया है।
सपना ने धोनी के इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा “एक बार हम शूटिंग कर रहे थे कि हमें पता चला कि हम जॉन अब्राहम के वैन में हैं, तो मैंने और साक्षी ने धोनी को डायरेक्ट किया ताकि धोनी उनके गाने पर डांस कर उनके लिए वीडियो बना सकें”। बता दें कि धोनी द्वारा ‘झक मारके’ गाने पर डांस करने वाले इस वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे धोनी डांस करने से पहले शर्मा रहे हैं, लेकिन जैसे ही गाना बजता है उनके पैर थिरकने लगते हैं और वे गाने के स्टेप्स कॉपी करते हुए डांस करते हैं। धोनी के इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग इसे शेयर कर चुके हैं।
once while we were shooting we found ourselves in @TheJohnAbraham ‘s van so i and @SaakshiSRawat directed @msdhoni to make a video for him.
Warning: THIS IS THE CUTEST THING YOU WILL SEE FOR A DECADE! #MSDhoni #YouRock
Enjoy #MSD fans .. so much love! pic.twitter.com/UDNf4DZ5Ta— Sapna Moti Bhavnani (@sapnabhavnani) November 8, 2017
बता दें कि सपना धोनी के साथ-साथ जॉन अब्राहम की भी बहुत अच्छी दोस्त हैं। धोनी और सपना एक विज्ञापन में साथ नजर आ चुके हैं। धोनी को जब भी अपन नया लुक चाहिए होता है वे केवल सपना को याद करते हैं। इस वीडियो से पहले धोनी के कई वीडियो वायरल हुए हैं। कुछ दिन पहले दिवाली पर धोनी ने परिवार के साथ पंजाबी पॉप सिंगर गुरु रंधावा की लाइव परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाया था। इसका वीडियो भी इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया था।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।