यूपी के गोंडा में एक महिला कई सालों से पति से छिपाकर पैसे बचा रही थी मगर चूहों ने उसकी मेहनत पर पानी फेर दिया। बक्से में महिला ने लगभग पिछले आठ सालों से करीब 12 लाख जमा किए थे। इस बात की खबर तब लगी जब वह उन पैसों को निकालने गई।

दरअसल, हमारे देश में घर की महिलाएं घर खर्च में से पैसे बचाती हैं औऱ ये उनका गुण हैं। ये पैसे परिवार के तब काम आते हैं जब किसी को जरूरत पड़ती है। या घर में कोई मुसीबत आती है या फिर किसी की मदद करनी होती है। महिलाएं पैसे बचाती हैं ये बात घरवालों को भी पता होता है तभी वे जरूरत के समय में मांग भी लेते हैं।

हालांकि पत्नियां इस बात की भनक अपने पतियों को नहीं लगने देना चाहती हैं। ये स्त्रीधन भी कई बार मुसीबत के समय पतियों के ही काम आते हैं। अब इस खबर की चर्चा इलाके में जोरों पर है, वीडियो वायरल में देखा जा सकता है कि बेचारे पति कुतरे हुए नोटों के टुकड़ों को गिन रहे हैं।

पापा, नौकरी चली गई… दुखी बेटे ने किया फोन, पिता का दिल छू लेने वाला जवाब हुआ Viral; लोगों ने कहा – ‘किंग मेंटालिटी’

रिपोर्ट के अनुसार, गोंडा की इस महिला की कई सालों की बचत का एक बड़ा हिस्सा तब बर्बाद हो गया, जब चूहों ने उसके छिपाकर रखे करीब 12 लाख रुपये कैश को कुतर दिया। ‘भारत एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला 2019 से अपने पति को बताए बिना थोड़े-थोड़े पैसे बचा रही थी। बताया जाता है कि उसने यह कैश घर में एक संदूक में रखा था और इस बचत से गहने खरीदने का प्लान बनाया था।

बॉक्स खोला तो नोटों को देखते महिला सदमे में

रिपोर्ट के अनुसार, समय के साथ उसकी बचत बढ़कर करीब 12 लाख रुपये हो गई। यह सोचकर कि पैसे संदूक में सुरक्षित हैं, उसने कई सालों तक उसे खोलकर नहीं देखा। लेकिन जब उसने संदूक खोला, तो वह यह देखकर हैरान रह गई कि चूहों ने नोटों का एक बड़ा हिस्सा कुतर दिया था। कई नोट फटे हुए और बुरी तरह खराब हो गए थे, जबकि नोटों के टुकड़े संदूक के अंदर बिखरे पड़े थे।

पति गिनते दिखे पैसे

सोशल मीडिया पर एक महिला और उसके पति का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे फटे और कुतरे हुए नोटों को देख रहे थे। इस जोड़े ने ट्रंक से बचे हुए नोट और करेंसी के टुकड़े बाहर निकाले। उन्होंने उन नोटों को अलग करने की कोशिश की जो ठीक-ठाक हालत में थे और उन नोटों को अलग किया जो बुरी तरह खराब हो चुके थे। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी बचत का एक बड़ा हिस्सा बर्बाद हो गया था।

दिल्ली का लड़का महीनों मनाली में रहा अकेला, अब Goodbye कहते हुआ इमोशनल; Video में दिखा दर्द

“बैंक किसलिए होते हैं?”

यह घटना तेज़ी से सभी सोशल मीडिया पर फैल गई और लोगों ने इस पर खूब प्रतिक्रियाएं दीं।ंएक यूज़र ने लिखा, “बहुत दुख की बात है, लेकिन न तो पैसा वापस आ सकता है और न ही समय। इसे खुद पर खर्च करना बेहतर होता। “एक और यूज़र ने कमेंट किया, “बैंक किसलिए होते हैं! वे अपनी बचत बैंक में क्यों नहीं जमा करते?” तीसरे यूजर ने प्रतिक्रिया दी, “ऐसे नुकसान पहुंचाने वाले चूहों को मार देना चाहिए।” खैर, इस खबर पर आपकी राय क्या है?

यह भी पढ़ें- पापा, नौकरी चली गई… दुखी बेटे ने किया फोन, पिता का दिल छू लेने वाला जवाब हुआ Viral; लोगों ने कहा – ‘किंग मेंटालिटी’

पिता का होना किसी खजाने से कम नहीं… ये लाइनें शायद आपने भी पढ़ी होंगी। इस लाइन का मतलब हम सभी बहुत अच्छे से समझ सकते हैं। एक बेटे की नौकरी चली गई इसके बाद उसने दुखी मन से अपने पिता को फोन किया और कहा कि पापा जॉब चली गई। इसके बाद पिता न घबराए न दुखी हुए उन्होंने अपने बेटे को एक ही लाइन में ऐसे हौसला बढ़ाया कि उनका रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

DISCLAIMER: यह कहानी वायरल रिपोर्ट पर आधारित है। इसमें दी गई जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है और यह कंटेंट केवल जानकारी देने के मकसद से है, न कि वित्तीय या पेशेवर सलाह के तौर पर।