भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आ चुकी अमेरिका की टीम ने 2 फरवरी को इंडिया ए के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेला था। इस वॉर्म अप मैच के बाद अमेरिका के क्रिकेटर्स मुंबई में स्ट्रीट फूड का मजा लेते हुए नजर आए। खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें टीम के कुछ खिलाड़ी एक ठेले पर खड़े होकर गोलगप्पे का आनंद ले रहे हैं। प्लेयर्स के गोलगप्पे खाते हुए का यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल है। यूजर्स इस वीडियो पर फनी रिएक्शन भी दे रहे हैं।
यूजर्स ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को किया ट्रोल
वायरल वीडियो पर कई यूजर्स ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को भी ट्रोल किया है। वायरल वीडियो पर यूजर्स ने रिएक्शन देते हुए कहा है कि इन खिलाड़ियों के लिए भारत में किसी तरह की सुरक्षा का कंसर्न नहीं है। यह वीडियो बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसी टीमों के लिए तमाचा है। वायरल क्लिप में USA के जाने-माने मिडिल-ऑर्डर बैट्समैन एरॉन जोन्स और संजय कृष्णमूर्ति और उत्कर्ष श्रीवास्तव समेत दक्षिण मूल के कई खिलाड़ी शामिल हैं।
वीडियो को 3 लाख से अधिक यूजर्स ने देखा
वायरल वीडियो को ट्विटर पर @Cricket_live247 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 3 लाख से अधिक यूजर्स ने देख लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिकी टीम के खिलाड़ी बिना किसी सिक्योरिटी के बड़े आराम से ठेले पर खड़े होकर गोलगप्पे का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ियों ने टीम की जर्सी भी पहनी हुई है।
वायरल वीडियो पर यूजर्स के फनी रिएक्शन
वायरल क्लिप पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ये लोग बस नानी के घर घूमने आए हैं, खा पीकर चले जाएंगे।
एक और यूजर ने लिखा है- बस यह ध्यान रखना कि पेट खराब न हो जाए। उम्मीद करता हूं कि आप सभी गोलगप्पे को पचा पाएंगे।
एक और यूजर ने लिखा है कि यह गर्व की बात है कि भारत टी20 वर्ल्ड कप को होस्ट कर रहा है। विदेशी खिलाड़ी यहां स्ट्रीट फूड को एन्जॉय करते हैं।
