अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस सोमवार को उस वक्त एक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गईं जब वह हेलीकॉप्टर से उतर रही थीं। उस वक्त उनकी गोद में उनका 9 हफ्ते का बेटा भी था। घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है।
यह घटना मैरीलैंड में हुई। उषा वेंस अपने 9 हफ्ते के बेटे को गोद में लेकर हेलीकॉप्टर से उतर रही थीं। जैसे ही उन्होंने सीढ़ियों पर दो कदम रखे तो अचानक वह लड़खड़ाईं। हालांकि उन्होंने तुरंत खुद को और बच्चे को संभालते हुए अपना बैलेंस बना लिया और मुड़कर अपने पति जे.डी. वेंस की तरफ इशारा किया।
‘गनीमत यह रही कि मैं और बच्चा ठीक है’
इस घटना के दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी मदद के लिए भी आगे नहीं आए थे। गनीमत ये रही कि इस दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई और उषा वेंस के साथ-साथ उनका बेटा भी सही सलामत है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उषा वेंस ने तुरंत वहां मौजूद लोगों को भी संकेत दिया कि वह और उनका बच्चा ठीक हैं।
उष वेंस ने कहा- मैं ठीक हूं।
‘द आयरिश स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक, संतुलन बिगड़ने के बाद उषा वेंस ने पास में मौजूद अधिकारियों से कहा कि मैं लगभग सीढ़ियों से गिर ही गई थी। उषा वेंस के लड़खड़ाने के बाद आसपास मौजूद अधिकारी तुरंत उनकी ओर नहीं बढ़े। उषा ने बाद में कहा कि मैं ठीक हूं और वह भी ठीक है।
अलास्का के एंकोरेज जा रहा था वेंस परिवार
उषा वेंस के साथ हुई इस घटना के तुरंत बाद जे.डी. वेंस अपनी पत्नी के पास पहुंचे। उस समय वह अपनी चार साल की बेटी मिराबेल को गोद में लिए हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेंस परिवार अलास्का के एंकोरेज जा रहा था। जे.डी. वेंस वहां रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की एक रैली में हिस्सा लेने वाले थे। यह रैली रिपब्लिकन सीनेटर डैन सुलिवन के चुनाव अभियान के समर्थन में आयोजित की जा रही थी।
वायरल वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
उषा वेंस के साथ हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि जब उषा वेंस अपने छोटे बच्चे को सीने से बांधकर सीढ़ियों से उतर रही थीं और उनका संतुलन बिगड़ा, तो आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद क्यों नहीं की?
एक यूजर ने लिखा कि उषा अपने दो महीने के बच्चे और एक बड़े डायपर बैग के साथ लगभग गिरने वाली थीं और उनके पति समेत किसी ने भी उनकी मदद क्यों नहीं की?
एक अन्य यूजर ने उनके जूते और बच्चे को साथ लेकर यात्रा करने को लेकर चिंता जताई। वहीं कुछ लोगों ने सवाल किया कि उस समय जे.डी. वेंस कहां थे?
यह भी पढ़ें: नौकरी मिलने से पहले ही रची थी साजिश! फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट का तेल अवीव विमान में क्रैश करने का था प्लान
फ्लाईदुबई की एक उड़ान में भारतीय पायलट पर हमले के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ओमानी को-पायलट ने कथित तौर पर एयरलाइन में नौकरी मिलने से पहले ही तेल अवीव जाने वाली उड़ान को क्रैश करने की योजना बना ली थी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
