छलरे छलरे वाल… गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इंस्टा पर लोग इस गाने पर जमकर रील बना रहे हैं वहीं कई लोगों ने ये गाना अपने अंदाज में गाया है। कई ने इसका नया वर्जन बनाया है, लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेंड के बीच उत्तर प्रदेश के एक पुलिस वाले ने इस गाने को अपने अंदाज में गाया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर निशांत मिश्रा ने आंखें बंद कर गिटार के साथ पूरे फील के साथ इस गाने को गाया है जिसके बाद लोग इनकी आवाज के कायल हो गए हैं। आलम यह है कि इनकी वीडियो को अब तक 10 लाख लोगों ने देख भी लिया है और जमकर कमेंट कर रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर कई ऐसे पुलिसवालों के वीडियो आपने देखे होंगे जो पुलिस की वर्दी में ही कंटेंट क्रिएशन का भी काम करते हैं। फिर चाहे वह जरूरतमंद लोगों की मदद करते वक्त वीडियो बनाना हो, लोगों को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी देना हो, डांस वीडियो बनाना हो या फिर लीगल से जुड़ी जानकारी शेयर करना हो। कई पुलिसवाले सोशल मीडिया पर इस तरह कंटेंट क्रिएशन करते दिख जाएंगे, लेकिन इन दिनों सब इंस्पेक्टर निशांत मिश्रा का जलवा देखने को मिल रहा है और इसकी वजह है उनकी सुरीली आवाज।
भारत छोड़ने का मन… छुट्टी पर गया था इंजीनियर, कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया- कहानी हुई वायरल
जी हां, इंटरनेट पर यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर निशांत का एक वीडियो वायरल है जिसमें वह ‘छलरे छलरे वाल’ गाने को उन्होंने गाया है। यह गाना ही वैसे तो इन दिनों काफी ट्रेंड में है, ऊपर से निशांत की सुरीली आवाज में यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
निशांत ने गाया पाकिस्तानी गाना
वायरल वीडियो में यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर(Sub Inspector) निशांत मिश्रा गिटार बजाते हुए ऐसा गाना गा रहे हैं कि उनकी आवाज सीधा दिल को छू रही है। आपको जानकार हैरानी होगी कि निशांत ने जो गाना गाया है वह पाकिस्तानी सॉन्ग है जो काफी ट्रेंड में है। उनकी आवाज सुनकर लोग इतने प्रभावित हुए कि कमेंट में उनकी जमकर तारीफ करने लगे।
10 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया वीडियो
इंस्टाग्राम पर sub_inspector_nishantmishra नाम के अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो को 1 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। वायरल वीडियो पर लोग निशांत की आवाज की तारीफ कर रहे हैं। निशांत के वीडियो पर 1500 से अधिक लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर लिखा है कि सर आपका यह वीडियो 2 मिलियन से ऊपर डिजर्व करता है।
एक और अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “यह गाना तो वायरल होना ही था” एक और यूजर ने लिखा है कि क्या दिल को छूने वाली आवाज है।
ट्रेंड में है यह गाना
बता दें कि निशांत ने जिस पाकिस्तानी गाने को गाया है वह इन दिनों काफी ट्रेंड में है। यह गाना सराइकी भाषा में गाया गया है, जो काफी हद तक सिंधी भाषा जैसी लगती है। हाल के दिनों में यह गाना इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है।
2013 से यूट्यूब पर है यह गाना
इस गाने का ओरिजिनल वर्जन यूट्यूब पर 2013 से मौजूद है। इसके ओरिजिनल वर्जन को मुहम्मद हुसैन बंदियालवी ने गाया है और इसके बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं। बाद में पाकिस्तान के लाहौर में रहने वाली सिंगर शैंजी सियाल ने इसे अपनी आवाज में गाया, जिसके बाद यह गाना वायरल हो गया। भारत में इस गाने को पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने गाया जिसके बाद यह गाना काफी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ
दिल्ली के जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर को हिरासत में लेने से पहले एक महिला पुलिस अधिकारी ने चुपचाप दूर ले जाकर उसके जेंडर (लिंग) का पता किया। महिला अधिकारी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही रही है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।
दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी के बीच हुई शांत बातचीत ने सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींचा है, अधिकारी के इस बातचीत को बहुत ही समझदारी और शालीनता से संभालने की तारीफ हो रही है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
