उत्तर प्रदेश के एमएलएसी चुनाव में दूसरों का भविष्य बताने वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य की पत्नी ही चुनाव हार गईं, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों पर है, क्योंकि इन्हें 300 से भी कम वोट मिले हैं। असल में चार राज्यों की 28 सीटों पर हुए एमएलसी चुनाव के नतीजों की चर्चा इस समय सुर्खयों में हैं। कहीं जीतने वाले तो कहीं हारने वाले उम्मीदवार के बारे में बात हो रही है।
इस बीच एक चर्चित नाम ऐसा है जो यूपी की एक सीट से एमएलसी का चुनाव हार गया और उस उम्मीदवार की हार के बारे में बात इसलिए हो रही हो क्योंकि वह कैंडिडेट दूसरों का भविष्य बताने वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा की पत्नी स्मिता मिश्रा हैं।
आचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा काफी चर्चित ज्योतिषाचार्य हैं जो दूसरों के भाग्या के बारे में बताते हैं। ऐसे में चर्चा की वजह यही है कि जो व्यक्ति दूसरों का भविष्य बताता है उसी की पत्नी चुनाव हार जाए तो क्या वह अपनी पत्नी का भविष्य नहीं जानता था? ऐसी चर्चाएं सोशल मीडिया पर हो रही हैं।
चुनाव मैदान में निर्दलीय उतरीं थीं
स्मिता मिश्रा ने लखनऊ खंड स्नातक सीट से निर्दलीय MLC चुनाव लड़ा था। हालांकि स्मिता 28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हुईं थीं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। इस चुनाव में उन्हें 300 वोट भी नहीं मिले। इस सीट पर बीजेपी को हराकर सपा की कांति सिंह ने जीत दर्ज की है।
क्यों लड़ा था निर्दलीय चुनाव?
बता दें कि स्मिता मिश्रा ने उस समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली थी। अजय राय ने उन्हें लखनऊ खंड स्नातक सीट से प्रत्याशी बनाने का आश्वासन दिया था। कुछ ही दिन बाद अजय राय प्रदेश अध्यक्ष पद से हट गए। नई अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने स्मिता मिश्रा को एमएलसी चुनाव नहीं लड़ाने का फैसला लिया। इसी वजह से उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
पंडितजी की पत्नी की हार पर यूजर्स ने लिए मजे
स्मिता मिश्रा की हार के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें और उनके पति को काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि भविष्यवाणी करने वाले आचार्य इंदु प्रकाश अपनी पत्नी की चुनावी किस्मत के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं कर पाए। स्मिता की हार को लेकर यूजर्स का कहना है कि पंडितजी अपनी ही पत्नी की किस्मत के बारे में पता कैसे नहीं लगा पाए। एक युवक ने लिखा है कि जिसके भाग्य में जो लिखा रहेगा वही मिलेगा किसी के बताने या न बताने से कुछ नहीं होता
ज्योतिष इंदु प्रकाश मिश्रा की प्रमुख भविष्यवाणियां जो सही मानी गईं
नेल्सन मन्डेला की रिहाई
सोवियत संघ का बिखराव
11 सितम्बर का ट्विन टावर पर हमला
7 रनों से भारत का विश्व कप जीतना
11 नवम्बर को माननीय कल्याण सिंह का मुख्यमंत्री पद से हटना और उनकी जगह र नामाक्षर वाले वैश्य जाति के व्यक्ति का मुख्यमंत्री बनना
सबसे ताजा भविष्यवाणी – 8 नवंबर, 2025 को आया भूकंप। इसके बारे में 25 अक्टूबर को ही भविष्यवाणी कर दी गई थी। खैर, इस खबर पर आपकी राय क्या है।
यह भी पढ़ें-फ्लाइट में पति के बगल वाली सीट नहीं मिली तो लगातार 3 घंटे तक रोई पत्नी, पति हेडफोन लगाकर सोता रहा- Video की पूरी कहानी
फ्लाइट में एक महिला ने उनसे उनकी आइल सीट पास वाली सीट छोड़ने के लिए कहा। महिला चाहती थी कि वह अपनी सीट बदल लें, ताकि वह लंबी यात्रा के दौरान अपने पति के बगल में बैठ सके। हार्वे ने सीट बदलने से इनकार कर दिया। हार्वे ने वीडियो कैप्शन में बताया है कि सीट बदलने से इनकार करने के बाद महिला करीब तीन घंटे तक रोती रही। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
