यूपी के बदायूं के म्याऊं इलाके में एक सरकारी डॉक्टर की स्कॉर्पियो से टक्कर लगने के बाद एक गाय की मौत हो गई। इसके बाद जो हुआ उसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गाय SUV के नीचे फंसी हुई दिख रही है और स्थानीय लोग उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

वीडियो में उसावां कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के मेडिकल ऑफिसर इन-चार्ज (MOIC) डॉ. राहुल सिद्धार्थ ड्राइवर की सीट पर बैठे दिख रहे हैं, जबकि गाय गाड़ी के नीचे फंसी हुई है। कई लोग गाय को बाहर निकालने के लिए स्कॉर्पियो का एक हिस्सा उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बचाव कार्य के दौरान एक समय ऐसा भी आता है जब गाड़ी के पलटने का खतरा नज़र आता है।

डॉक्टर पर हमला, गाड़ी में तोड़-फोड़

इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने डॉक्टर सिद्धार्थ पर हमला कर दिया और SUV में तोड़-फोड़ की। ग्रामीणों ने उन पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस द्वारा कराई गई मेडिकल-लीगल जांच में उनके शरीर में शराब नहीं पाई गई। वहीं समय पर पहुंची पुलिस ने उन्हें भीड़ से बचा लिया वरना अनहोनी हो सकती थी।

दरअसल, सिद्धार्थ मई से मेडिकल लीव पर थे और मंगलवार को ही ड्यूटी पर लौटे थे। चीफ मेडिकल ऑफिसर के पास जॉइनिंग की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे उसावां CHC जा रहे थे, तभी दोपहर करीब 2 बजे म्याऊं के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि अचानक एक गाय अचानक कार के सामने आ गई थी बाद में घायल गाय की मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

हालांकि, बिना पोस्टमार्टम के ही उसके शव को दफना दिया गया, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे। पोस्टमार्टम से मौत की वजह और चोटों की गंभीरता का पता चल सकता था। पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ़ एहतियाती कार्रवाई शुरू की है। स्टेशन हाउस ऑफ़िसर माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि डॉक्टर की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

वहीं PFA के अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा ने इस कार्रवाई को एकतरफ़ा बताया और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है, जिसमें गाय की मौत का मामला भी शामिल है।

बेंगलुरु 5 स्टार होटल में बेटियों के साथ ठहरा पिता, अगले दिन मृत पाईं गईं बच्चियां; हाथ से लिखे नोट में कहानी आई सामने

बेंगलुरु से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, यहां एक पिता अपनी दो बेटियों के साथ 5 सितारा होटल में गए और अगले दिन दोनों बच्चियों की लाश बरामद हुई। वहीं शख्स भी फर्श पर बेहोश अवस्था में मिले, कमरे में हाथ से लिखा एक नोट बरामाद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, शुरुआती जानकारी के अनुसार हम आपको पूरी घटना के बारे में बता रहे हैं। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…