महाराष्ट्र के उल्हासनगर में सरकारी अस्पताल के पास ट्रैफिक जाम में फंसने के बाद गर्भवती महिला ने ऑटो-रिक्शा में ही बच्चे को जन्म दिया। महिला अस्पताल से थोड़ी ही दूर थी मगर लाख कोशिशों के बाद भी वह अस्पताल नहीं पहुंच सकी।

जब वह ट्रैफिक जाम में फंसी थी तभी उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसे पास के ही सरकारी अस्पताल ले जाने की जरूरत थी। ऐसे समय में तुरंत कोई दूसरी गाड़ी उपलब्ध नहीं थी, इसलिए उसके परिवार ने ऑटो-रिक्शा किया और उसी से अस्पताल के लिए निकल पड़े। हालांकि, ऑटो-रिक्शा जल्द ही भारी ट्रैफ़िक में फंस गया और लगभग 15 से 20 मिनट तक वहीं रुका रहा, जबकि महिला को लेबर पेन (प्रसव पीड़ा) तेज़ हो रहा था, इस खबर की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ

अस्पताल बस थोड़ी ही दूर था, लेकिन भारी जाम के कारण ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया था। गाड़ी के आगे न बढ़ पाने की वजह से, आखिरकार महिला ने ऑटो-रिक्शा के अंदर ही बच्चे को जन्म दिया। इस घटना ने मेडिकल इमरजेंसी का सामना कर रहे लोगों पर इलाके में ट्रैफिक जाम के असर को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ा दी हैं।

मंच पर भाषण देते हुए घबराई युवती, सीएम योगी ने इशारे से ऐसा बढ़ाया हौसला; तालियों से गूंज उठा हॉल- VIDEO VIRAL

ट्रैफिक जाम एम्बुलेंस और दूसरी इमरजेंसी गाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है, क्योंकि इनमें थोड़ी सी भी देरी गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है। मुश्किल हालात के बावजूद, मां और उनके नवजात बेटे, दोनों की सेहत ठीक बताई गई।

यह भी पढ़ें- जब हवा में होंगे तो कौन बचाएगा? 174 यात्रियों के हीरो स्मित मच्छार ने एक साल पहले जो कहा अब क्यों हुआ वायरल- ‘नहीं बनना था पायलट’

Smit Machchhar Viral Video: फ्लाईदुबई फ्लाइट में बड़े हादसे को टालने के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में आ गया है। लोग हर तरफ स्मित मच्छार के बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं, लोग उन्हें हीरो बता रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साल पहले वे बोल रहे हैं कि कि जब आप हवा में होंगे तो आपको कौन बचाने आएगा। इस पॉडकास्ट में उन्होंने प्रशिक्षित क्रू की अहमियत के बारे में बात की थी। अब दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में जानलेवा कॉकपिट घटना के बाद एक बार से यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। और अधिक पढ़ने के लिए क्लिक करें…