धार्मिक नगरी उज्जैन से घिनौने कृत्य की घटना सामने आई है, यहां एक श्मशान घाट में जलती चिता पर शव से छेड़छाड़ करने और मांस निकालकर खाने के आरोप में पुलिस ने एक अघोरी किन्नर को गिरफ्तार किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसे आरोपी किन्नर ने खुद की शेयर किया था। घटना की जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।
तलवार लेकर चलती चिता के पास खड़ी रही
पीटीआई के अनुसार, इस घटना का एक वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा था। इसके बाद ‘सेनापति काल भैरव’ नामक स्थानीय समिति की ओर से जीवाजीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। घटना के कथित वीडियो में आरोपी अघोरी हाथ में तलवार लिए जलती चिता के पास खड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो में वह चिता से कथित तौर पर मांस निकालकर खाते हुए भी नजर आ रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी किन्नर की तलाश शुरू की थी।
पुलिस के मुताबिक, खुद को अघोरी और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बताने वाली काली उर्फ नंद गिरी ने ही चक्रतीर्थ श्मशान घाट में इस घटना का वीडियो बनवाकर अपने इंस्टाग्राम खाते पर अपलोड किया था। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) पुष्पा प्रजापति ने बताया कि आरोपी काली उर्फ नंद गिरी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 301 और आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत में पेश किया गया।
महामंडलेश्वर शैलेषानंद गिरी ने की निंदा
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर शैलेषानंद गिरी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। उन्होंने कहा, ”अघोर साधना को गोपनीय रखना जरूरी है। इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। जो भी साधक इसे सार्वजनिक करता है, वह कहीं न कहीं ढोंगी हो सकता है। इस प्रकार का कृत्य, जिसमें मानव मांस के भक्षण का दृश्यांकन किया गया हो, वह नर-पिशाच की श्रेणी में आता है।
यह भी पढ़ें- पापा, नौकरी चली गई… दुखी बेटे ने किया फोन, पिता का दिल छू लेने वाला जवाब हुआ Viral; लोगों ने कहा – ‘किंग मेंटालिटी’
पिता का होना किसी खजाने से कम नहीं… ये लाइनें शायद आपने भी पढ़ी होंगी। इस लाइन का मतलब हम सभी बहुत अच्छे से समझ सकते हैं। एक बेटे की नौकरी चली गई इसके बाद उसने दुखी मन से अपने पिता को फोन किया और कहा कि पापा जॉब चली गई। इसके बाद पिता न घबराए न दुखी हुए उन्होंने अपने बेटे को एक ही लाइन में ऐसे हौसला बढ़ाया कि उनका रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
डिस्क्लेमर : उज्जैन श्मशान घाट की यह घटना बेहद वीभत्स और विचलित करने वाली है। वीडियो में जलती चिता से छेड़छाड़ और मानव मांस खाने जैसे दृश्य हैं, जिसे हम अपनी खबर में नहीं दिखा सकते। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी हम पुष्टि नहीं करते। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
