दुनिया भर में ऊंची-ऊंची इमारतों और बेहतरीन पर्यटन स्थल के लिए मशहूर UAE में पहली पैसेंजर ट्रेन का संचालन हाल ही में शुरू हुआ है। एतिहाद रेल के नाम से यह पैसेंजर ट्रेन बीते 30 जून को शुरू हुई थी और पिछले एक हफ्ते के अंदर इस ट्रेन में सफर करने वाले लोगों ने सोशल मीडिया से लेकर रियल लाइफ में अपनी यात्रा का अनुभव शेयर किया है।
ट्रेन की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय हैं, इसकी वजह है इसकी लग्जरी भरी सुविधा। भारत के लिहाज से इस ट्रेन का संचालन इसलिए भी खास है क्योंकि एतिहाद रेल पैसेंजर ट्रेन को चलाने के लिए जिस कैप्टन को अपॉइंट किया गया है वह भारतीय हैं। केरल के रहने वाले 29 साल के निशाद एतिहाद रेल की पैसेंजर सर्विस के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय ट्रेन कैप्टन बन गए हैं।
ट्रेन का लग्जरी फील लोगों को भाया
यह पैसेंजर ट्रेन फुजैराह से अबू धाबी के बीच चलेगी। इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों ने अभी तक जो अपने सफर का अनुभव शेयर किया है उसमें एक बात जो कॉमन है वो है इस ट्रेन का इंटीरियर जो आपको एकदम लग्जरी फील कराता है। यह ट्रेन अंदर से इतनी शानदार दिखती है कि यात्रियों को हवाई जहाज का फील होता है। 200 किमी. की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी वाला ट्रैवल एक्सपीरियंस देती है। फुजैराह से अबू धाबी के बीच का सफर इस ट्रेन से 105 मिनट में पूरा होगा।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट से कनेक्टविटी को आसान बनाएगी ये ट्रेन
सोशल मीडिया पर इस ट्रेन का सफर करने वाले लोगों ने अपना-अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर Etihad Rail नाम के हैंडल से एक पोस्ट में लिखा गया है, “ऑपरेशन अभी शुरुआती फेज में है। एतिहाद रेल अपने पैसेंजर्स को ऐसा मॉर्डन एक्सपीरियंस शेयर करना चाहती है जिसमें वो अपनी सुरक्षा को लेकर बेफिक्र रहे और आराम से यात्रा कर सकें। एतिहाद के मुताबिक, उनकी ट्रेन पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आसानी से जुड़ती है। जिससे अलग-अलग जगहों के बीच सफर करना आसान हो जाता है।
इस ट्रेन में खाने-पीने को लेकर हैं सख्त नियम
एतिहाद ट्रेन में भारतीय ट्रेनों की तरह न तो पैंट्री सर्विस मिलती है और न ही वेंडर्स सामान बेचते आते हैं। हालांकि ट्रेन में एतिहाद रेल की ओर से टिकट के साथ ही फ्री स्नैक्स और बेवरेज मिलता है। इसके अलावा भी ट्रेन में खाने-पीने के कई विकल्प मौजूद हैं।
इस ट्रेन के अंदर गंदगी फैलाने वाले और स्ट्रॉन्ट स्मैल वाले खाने के आइटम ले जाना मना है। हालांकि लोग अपने साथ खाने का सामान ला सकते हैं।
ट्रेन के अंदर शराब और सिगरेट पीना मना है। भारत की तरह ही UAE में भी ट्रेनों के अंदर नशा करते हुए पाए जाने पर भारी-भरकम जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।
इस ट्रेन में सफर करने वाले पहले पैसेंजर का एक्सपीरियंस
एतिहाद रेल जिस दिन शुरू हुई उसी दिन इस ट्रेन का पहला सफर करने वाले हमाद मंसूर अल बलूशी ने बताया है कि उनके पास एतिहाद रेल की ओर से कॉल आया था और उन्हें बताया गया कि वह पहली ट्रेन यात्रा के पहले पैसेंजर के तौर पर सेलेक्ट हुए हैं। उन्हें कोच नंबर 1 में सीट नंबर 1 दिया गया। अपने सफर के दौरान उन्होंने एतिहाद की सर्विस की तारीफ करते हुए रेलवे का भी शुक्रियादा किया।
