Tukaram Mundhe Viral Video: महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे से एक बच्चे ने कहा कि सर उसके दोस्त चाहते हैं कि स्कूल में वड़ा पाव का स्टॉल फिर से खोल दिया जाए। उन्होंने वड़ा पॉल स्टॉल के लिए आपसे गुजारिश की है। इसके बदले में तुकाराम मुंढे ने प्यार से बच्चे को जो जवाब दिया वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलिए बताते हैं कि आईएएस मुढ़े ने बच्चे को क्या सहाल दी।

FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे और बच्चे का वीडियो अब इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसे काफी लोग पसंद कर रहे हैं। एक स्कूली छात्र ने शेयर करते हुए लिखा है कि कर दिया गाइस… वीडियो में छात्र को अधिकारी तुकाराम मुंढे से बात करते हुए देखा जा सकता है। वह शर्माते हुए कहता है कि सर मेरे स्कूल के दोस्त चाहते हैं कि हमारे स्कूल में वे वड़ा पाव खा सकें, इसलिए बंद की गई स्टॉल को खोलने के लिए उन्होंने आपसे बात करने को कहा है।

कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने छात्र को हेल्दी खाने के बारे में समझाया

इसके बाद FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने हेल्दी खाने-पीने के बारे में बच्चे को प्यार से समझाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरु हो गई है। यह चर्चा तब शुरु हुई जब महाराष्ट्र FDA ने बच्चों में हेल्दी खाने की आदतें बढ़ाने के लिए स्कूल परिसर और उसके 50 मीटर के दायरे में जंक फ़ूड की बिक्री, मुफ़्त वितरण और विज्ञापन पर रोक लगा दी।

इन पाबंदियों में वड़ा पाव, समोसे, डीप-फ्राइड चीज़ें, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स, मीठे ड्रिंक्स, चॉकलेट और आइसक्रीम जैसे स्नैक्स शामिल हैं। जो बच्चों को काफी पसंद होते हैं, यह आदेश पूरे महाराष्ट्र के स्कूलों पर लागू किया गया और इससे दो करोड़ से ज़्यादा छात्रों पर असर पड़ने की उम्मीद है।

IPS ऐश्वर्या सिंह कौन हैं, दिल्ली प्रोटेस्ट में भीड़ को चीरते पहुंची ‘लेडी सिंघम’ के दमदार अंदाज की चर्चा, बस रोक रही महिला को चुटकी में संभाला, VIRAL VIDEO देख बजेंगी तालियां

इस बीच, ‘इंद्रनील अनासपुरे’ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस लड़के और मुंधे के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो शेयर किया गया। क्लिप में, लड़के ने मुंढे को बताया कि उसके दोस्तों ने उससे स्कूल के वड़ा पाव स्टॉल को फिर से खोलने की गुज़ारिश करने के लिए कहा था।

लड़के ने पूछा, “अगर वे ( स्कूल के दोस्त ) आपसे पूछें तो आप उन्हें क्या बताएंगे?” इसके जवाब में मुंढे ने बच्चों को पौष्टिक खाना खाने के लिए कहा। उन्होंने आगे कहा, “अच्छा खाना खाओ, इससे तुम्हारा शरीर और दिमाग स्वस्थ रहेगा, पौष्टिक खाना खाओ।” उन्होंने आग यह भी कहा कि तेल और फैट वाला खाना भले ही स्वादिष्ट लगता है लेकिन यह सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

साल की शुरुआत में मुढे ने स्कूलों के लिए की थी ये घोषणा

इस साल की शुरुआत में इस आदेश की घोषणा करते हुए मुंढे ने कहा कि इसके लागू होने के लिए स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजमेंट ज़िम्मेदार होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी और साथ ही यह भी कहा कि FDA इंस्पेक्टर नियमों के पालन की जांच के लिए साल में कम से कम दो बार हर स्कूल का दौरा करेंगे। तुकाराम मुंढे ने यह भी घोषणा की कि राज्य भर के स्कूल कैंटीन के लिए फ़ूड सेफ़्टी लाइसेंस ज़रूरी होंगे।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर को हिरासत में लेने से पहले एक महिला पुलिस अधिकारी ने चुपचाप दूर ले जाकर उसके जेंडर (लिंग) का पता किया। महिला अधिकारी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही रही है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी के बीच हुई शांत बातचीत ने सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींचा है, अधिकारी के इस बातचीत को बहुत ही समझदारी और शालीनता से संभालने की तारीफ हो रही है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

यहां देखें वीडियो-