Gujarat Lion Viral Video: गुजरात के वन एवं पर्यावरण मंत्री व पोरबंदर विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने एक्स पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है। वीडियो हर प्रकृति और वाइल्डलाइफ प्रेमियों को ट्रीट जैसा है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक शांत सड़क जिसके दोनों ओर जंगल है, उस पर से शेर क्रॉस कर रहे हैं।

वीडियो में दिखाया गया है कि शेर सड़क की एक ओर से निकल कर दूसरी ओर जा रहे हैं और धीरे-धीरे जंगल जो उनका प्राकृतिक घर है में विलीन हो जा रहे हैं। इस दौरान कुछ गार्ड्स निगरानी कर रहे हैं कि शेरों को सड़क पार करते वक्त कोई परेशानी ना हो।

सपेरे से सांप वाली टोकरी छीनने लगा बच्चा, खींचतान का Viral Video देख चौंके यूजर्स, कहा – ये लड़का तो धंधा बंद कराकर मानेगा

मंत्री ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “11 शेर, सुरक्षित क्रॉसिंग! धारी-अमरेली हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया, क्योंकि गुजरात वन विभाग ने इन शानदार एशियाई शेरों को सुरक्षित रूप से सड़क पार करवाई। भारत के अनमोल वन्यजीव, जिन्हें अटूट समर्पण के साथ बचाया जा रहा है!”

यहां देखें वायरल वीडियो –

अब इस वीडियो पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने वीडियो को अप्रतिम बताया है। जबकि कुछ ने इस बात पर आपत्ति जताई कि शेरों को बकरी की झुंड की तरह ट्रीट क्यों किया जा रहा है। शेर एक हिंसक जानवार हैं, ऐसे में उनकी क्रॉसिंग के लिए प्रॉपर बैरिकेडिंग करनी चाहिए थी।

दिव्यांग बहन को व्हीलचेयर पर बैठाकर समंदर किनारे ले गया भाई, लहरों ने पैर छुए खुशी से खिल उठी युवती, देखें Viral Video

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “गुजरात में शेरों के साथ इतना बुरा बर्ताव क्यों किया जाता है, जैसे वे बकरियों का झुंड हों। यह बेवकूफ पीछे हट सकता था, जहां कैमरामैन खड़ा था। कितना बेवकूफ है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “यह संरक्षण नहीं है, यह लापरवाही है और खतरनाक रूप से बहुत करीब जाना है और जब शेर इंसान को मारता है, तो आप शेरों को दोष देते हैं।”

वहीं, एक अन्य टिप्पणी में लिखा था, “सड़क को बैरिकेड लगाकर बंद क्यों नहीं कर देते और उसकी जगह एक अंडरपास या एक बहुत लंबा ओवरहेड ब्रिज क्यों नहीं बना देते… इससे वे पूरे दिन और खासकर रातों में सुरक्षित रहेंगे। साथ ही, 11 शेरों से 1.5 लेन मार्किंग दूर खड़े होना कोई बहादुरी का काम नहीं है… यह बेवकूफी और मूर्खता है। लेकिन फिर भी, एक अच्छी कोशिश!”