Solapur School Girl Dance Viral Video: इंटरनेट पर इनदिनों एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सोलापुर के एक किंडर गार्डन स्कूल में आयोजित ऐनुअल प्रोग्राम का है। वीडियो में दो बच्चियों को पारंपरिक मराठी पोशाक पहने लावणी डांस करने के लिए तैयार देखा जा सकता है। हालांकि, वीडियो में आगे जो दिखता है वो देख यूजर्स हंस भी रहे हैं। साथ ही स्कूल प्रबंधन को सुझाव भी दे रहे हैं।

स्मॉग की वजह से डर गईं बच्चियां

अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहे वीडियो में दिखाया गया है कि स्टेज पर दो बच्चियां डांस परफॉर्मेंस शुरू करने वाली होती हैं। तभी गाना प्ले होता है। गाना प्ले होने के साथ ही स्टेज पर स्मॉग रिलीज होता है, जिसे देख बच्चियां डर जाती है। एक बच्ची धुआं देखते ही मारे डर के भाग जाती है, जबकि दूसरी वहीं घबराकर रोने लगती है।

‘जब हम पढ़ा सकते तो आप क्यों नहीं…’, चित्रकूट DM ने आंगनवाड़ी में कराया बेटी का एडमिशन, बच्ची का VIDEO इंटरनेट पर VIRAL

वीडियो में दिखाया गया है कि बच्ची को पैनिक होता देख उसके अभिभावक या वहां मौजूद टीचर स्टेज के पास आते हैं और उसके संभालने की कोशिश करते हैं। हालांकि, डरी सहमी बच्ची रोना बंद नहीं करती है। इधर, बैकग्राउंड में गाना बजता ही रहता है। लेकिन बच्चियां स्टेज से उतर जाती हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो –

बच्चों की मासूमियत के वीडियो ने यूजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया है। यूजर्स ने वीडियो पर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, कुछ लोगों ने इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कराने वाले संस्थान को सुझाव भी दिया है कि बच्चों को पहले से ही सारी चीजों से अवगत करा दें या फिर फाइनल रिहर्सल में भी ऐसा कुछ करा कर दिखा दें, ताकी उनके मन में किसी प्रकार का भय नहीं रहे, ना ही कोई सरप्राइज एलिमेंट।

सोसाइटी लिफ्ट में जाने से किया मना, पीठ पर भारी पार्सल लादकर छठी मंजिल तक चढ़ा डिलीवरी ब्वॉय, Viral Video देख भड़के यूजर्स

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “आह, कितनी मासूमियत है, बहुत प्यारा।” दूसरे यूजर ने कहा,”ये तो सारा प्रोग्राम बिगड़ गया धुएं की वजह से।” तीसरे यूजर ने कहा, “उन्हें बच्चों को आदत डालने के लिए यह पहले ही कर देना चाहिए था।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “दूसरी बच्ची स्वाभाविक रूप से नहीं डरी, उसने पहली बच्ची को देखा और डर गई।” बहरहाल, वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट करके बताएं।