इंग्लैंड के यॉर्कशायर वाइल्डलाइफ़ पार्क से दिल दुखाने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक शख्स बाघ के बाड़े में घुस गया। इसके बाद बाघ ने उस पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके के लोगों दंग है, साथ ही उस शख्स के लिए दुखी हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हमले से कुछ देर पहले उस शख्स को बाड़े के अंदर देखा जा सकता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं सका है कि वह शख्स बाघ के बाड़े में कैसे घुसा या किन हालात में यह घटना हुई।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ यॉर्कशायर पुलिस को शनिवार दोपहर करीब 1:35 बजे सूचना मिली कि एक आदमी डॉनकास्टर के पास वाइल्डलाइफ़ पार्क में बाघ के बाड़े में घुस गया है। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और मेडिकल टीम की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने एक बयान में कहा, “इमरजेंसी सर्विस मौके पर पहुंचीं और दुख की बात है कि मेडिकल टीम की पूरी कोशिशों के बावजूद, उस आदमी को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।” उस शख्स की पहचान ज़ाहिर नहीं की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने पुष्टि की कि उन्होंने उसके परिवार को सूचित कर दिया है। उन्होंने लोगों से यह अपील भी की कि वे इस घटना का परेशान करने वाला वीडियो शेयर न करें।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
इस घटना पर लोगों की बहुत सारी प्रतिक्रियाएं आईं। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, “मुझे अफ़सोस है कि उस व्यक्ति को ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा, चाहे उसकी वजह कुछ भी रही हो। मुझे उसके परिवार के लिए दुख है। साथ ही, यह बाघ तो बस वही कर रहा है जो उसकी फितरत है। उम्मीद है कि इस जानवर को कुछ नहीं होगा। इसमें बाघ की कोई गलती नहीं थी।”
एक अन्य यूज़र ने टिप्पणी की, “वह व्यक्ति बाड़े के अंदर क्यों था, यह एक बड़ा सवाल है? बाघ एक जंगली जानवर है, पालतू नहीं।” एक तीसरे यूज़र ने प्रतिक्रिया दी, “ऐसी आपातकालीन स्थितियों के लिए उनके पास ट्रैंक्विलाइज़र डार्ट्स होने चाहिए।” पुलिस ने बताया कि बाघ घायल नहीं हुआ और घटना के दौरान अपने बाड़े के अंदर ही रहा। अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की कि आम जनता को इससे कोई बड़ा खतरा नहीं था।
हमले के बाद वाइल्डलाइफ़ पार्क को खाली करा लिया गया और शनिवार शाम तक पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, जबकि जांच जारी रही। अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में, यॉर्कशायर वाइल्डलाइफ़ पार्क ने घोषणा की कि टाइगर एनक्लोजर से जुड़ी एक गंभीर घटना के बाद इसे बंद कर दिया गया है। पार्क ने कहा कि यह रविवार तक बंद रहेगा। पार्क ने कहा, “हम अधिकारियों के साथ मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि असल में क्या हुआ था।”
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ
दिल्ली के जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर को हिरासत में लेने से पहले एक महिला पुलिस अधिकारी ने चुपचाप दूर ले जाकर उसके जेंडर (लिंग) का पता किया। महिला अधिकारी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही रही है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी के बीच हुई शांत बातचीत ने सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींचा है, अधिकारी के इस बातचीत को बहुत ही समझदारी और शालीनता से संभालने की तारीफ हो रही है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
