Teacher checks tiffin box Viral Video: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है कि मौजूदा समय में अभिभावक अपने बच्चों के खानपान को लेकर कितने सजग और माइंडफुल हैं। वीडियो जो किसी स्कूल के कक्षा के भीतर की है में एक शिक्षिका छोटे बच्चों के टिफिन बॉक्स चेक करते दिख रही है।

बच्चों के टिफिन में जंक फूड

वीडियो जिसे विभिन्न यूजर्स ने एक्स पर शेयर किया है में दिखाया गया है कि शिक्षिका एक-एक करके बच्चों के टिफिन बॉक्स खोलकर चेक करती है कि उनके अभिभावक ने उन्हें लंच में खाने के लिए क्या दिया है। हालांकि, यह देखकर काफी हैरानी होती है कि ज्यादातर बच्चों के डब्बे में या तो जंक फूड होता है या केवल फल।

खेत में घुस आया था सांप, बच्चे ने एक हाथ से पकड़ कर उछाला, हर वार को किया नाकाम, धड़कनें तेज कर देगा यह Viral Video

वीडियो में आगे दिखाया गया है कि कुछ बच्चों को तो अभिभावकों ने डब्बा भी नहीं दिया है, बस चिप्स बिस्किट के पैकेट पकड़ा दिए हैं, जिन्हें टीचर उन्हें खोलकर देते दिख रही है। इस दौरान शिक्षिका को बच्चों को यह सब लाने के लिए मना करते हुए और पेरेंट्स को नोटिस भेजने की बात कहते हुए भी सुना जा सकता है।

यहां देखें वायरल वीडियो –

इस वीडियो ने यूजर्स को हैरान कर दिया है। उन्होंने बच्चों के लिए अभिभावक के फूड च्वाइस पर हताशा व्यक्त किया है। उनका कहना है कि वो जानते हैं कि आजकल ज्यादातर घरों में माता-पिता दोनों वर्किंग होते हैं। फिर भी बच्चे जो उनका मूल इंवेस्टमेंट हैं उनके लिए ऐसे खाद्य पदार्थ का चयन सही नहीं है।

रील बनाने की ये कैसी सनक… जान जोखिम में डालकर वीडियो शूट कराता दिखाया युवक, Viral होते ही लोगों ने लगाई फटकार

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “यह देखकर और यह महसूस करके कि मेरी मां ने मेरे लिए कितना कुछ किया..” दूसरे यूजर ने लिखा, “उसे पूरी क्लास के सामने बच्चों को शर्मिंदा नहीं करना चाहिए। उन्हें माता-पिता को एक नोट भेजना चाहिए।” तीसरे यूजर ने कहा, “आजकल बच्चे रेगुलर बेसिस पर ज़्यादातर फास्ट फूड, बिस्किट, चिप्स खाते हैं… अगर आप उन्हें लंच में सब्ज़ी रोटी देंगे तो वे उसे नहीं खाएंगे। ज़्यादातर माता-पिता लाचार हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि बच्चों को कैसे संभाला जाए।”

वहीं, एक अन्य टिप्पणी में लिखा था, “हम माता-पिता ने कभी भी बच्चों को फास्ट फूड नहीं दिया, सिवाय इसके कि स्कूल में कोई खास मौका हो और घर का बना चॉउमिन ले जाने की इजाज़त हो। बैंगलोर के स्कूल फास्ट फूड की इजाज़त नहीं देते। लंच बॉक्स में उपमा, डोसा, इडली चटनी वगैरह और लंच में चावल/रोटी, दाल, सब्ज़ी होती है। ये बॉक्स बहुत खराब होते हैं। मुझे इन बच्चों के लिए बुरा लगता है।” बहरहाल, वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आपकी इसपर क्या राय है कमेंट करके बताएं।