Student Teacher Viral Video: टीचर और स्टूडेंट का रिश्ता भी बड़ा अनोखा होता है। इस रिश्ते में प्यार भी होता, झिझक भी होती है और सबसे अधिक डिसिप्लिन होती है। टीटर छात्रों के जीवन को सही दिशा में मोड़ने वाला नायक होता है। कभी प्यार से तो कभी थोड़ी डांट-फटकार लगाकर। टीचर एक पल को अपने स्टूडेंट्स को भले डांट दें लेकिन वो उनसे स्नेह भी उतना ही करते हैं। वहीं, स्टूडेंट भी अपने शिक्षक-शिक्षिका से अत्मीयता रखते हैं।

बच्चे ने शिक्षिका को दिया सरप्राइज गिफ्ट

गुरु-शिष्य के इसी खट्टे-मीठे रिश्ते को दर्शाने वाला एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्टूडेंट जो अभी छोटे हैं अपनी ट्यूशन वाली दीदी को सरप्राइज गिफ्ट देते दिख रहे हैं। वीडियो जिसे एक्स पर @masalaaMinds नाम के यूजर ने शेयर किया है में देखा जा सकता है कि बच्चे मैम को सरप्राइज गिफ्ट देते हैं, जिससे मैम खुश हो जाती हैं।

वीडियो में दिखाया गया है कि एक बच्चा शिक्षिका से आंखों पर ब्लाइंड फोल्ड लगाने को कहता है। जब शिक्षिका आंखें बंद कर लेती हैं तो वो उनके हाथ में तोहफा रख देता है। कुछ बच्चे शिक्षिका को तोहफे में छिपकिली कहकर डराते भी हैं। हालांकि, गिफ्ट खोलने पर वो एक पर्स निकलता है, जिसे देखकर शिक्षिका का चेहरा खिल जाता है।

व्लॉगर ने पहाड़ों में एक दिन मैगी बेचकर कमा लिए इतने पैसे, Viral Video देख यूजर्स बोले – रुक भाई आज ही नौकरी छोड़ रहा

हालांकि, वो छात्र से तोहफे में पैसे बर्बाद करने के लिए मना भी करती दिखती है। इधर, बच्चे मैडम की तारीफ करतेनजर आते हैं। बच्चों को बार बार यह कहते हुए सुना जा सकता है – वाह मैम यह तो बहुत अच्छा है।

एक्स पर पोस्ट किया गया यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से लाखों यूजर्स देख और लाइक कर चुके हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने बच्चों और टीचर के रिश्ते की खूबसूरती की तारीफ की है। जबकि कुछ यूजर्स ने अपनी यादें भी साझा की हैं।

एक तरफ फर्ज, दूसरी तरफ ममता… ड्यूटी जा रही सब-इंस्पेक्टर मां से लिपट कर रोने लगी बेटी, आंखें नम कर रहा यह Viral Video

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “स्टूडेंट्स अपने टीचर के लिए सच में बहुत उत्साहित और खुश थे।” दूसरे यूजर ने कहा, “अगर कोई टीचर अपने स्टूडेंट्स से अच्छे से बात करता है, तो स्टूडेंट्स दिल से उनकी इज्ज़त करते हैं।” तीसरे यूजर ने कहा, “भाई को पक्का अपनी ट्यूशन टीचर से प्यार हो गया है। हम सब इस दौर से गुज़र चुके हैं…।”

वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “नेक इरादे हमेशा ऐसे पलों में दिख जाते हैं, कोई बनावटीपन नहीं, बस सच्ची इज़्ज़त और दयालुता, जो सरप्राइज़ को और भी प्यारा बना देती है।” बहराहल, वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो आपको कैसा लगा, कमेंट करके बताएं।