Student Teacher Wholesome Viral Video: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो एक शिक्षिका का है, जिसने यूजर्स का दिल खुश कर दिया है। बेंगलुरु के स्कूल में सेवा देने वाली इस शिक्षिका ने बताया है कि कैसे उन्होंने एक दिन यूं ही अपने छात्रों से कह दिया था कि उन्हें फल बहुत पसंद है। ऐसा कहने के बाद छात्रों ने जो किया वो वाकई दिल जीतने वाला है।

शिक्षिका के लिए रोज लाने लगे फल

वीडियो जिसे मूल रूप से deepali.dahikamble नाम की यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है में दिखाया गया है कि बच्चे शिक्षिका को फल दे रहे हैं। इस संबंध में शिक्षिका ने बताया है कि एक दिन मैंने इंग्लिश क्लास को बस यू ही कह दिया था कि मुझे फल बहुत पसंद हैं। अब हर रोज मेरे लंच ब्रेक के दौरान उन छात्रों को मैं स्टाफरूम की खिड़की के बाहर खड़ा देखती हूं। जब उनकी ओर बढ़ती हूं तो चुपचाप मुझे खिड़की से फल पास करते हैं।

लोग मारते थे ताने फिर भी दिन रात की कड़ी मेहनत, बंगाल के श्रमिक के बेटे ने पाई सरकारी नौकरी, भावुक कर रही संघर्ष की कहानी

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद से यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक लाखों यूजर्स देख और शेयर कर चुके हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने टीचर और छात्रों के बीच के इस निस्वार्थ बॉन्ड की खूब तारीफ की है। यूजर्स ने कहा कि बच्चे मन के साफ होते हैं। ऐसे में अगर उन्हें पता चला जाता है कि उनके फेवरेट इंसान को क्या पसंद है तो वो उसे लाने की पूरी कोशिश करते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो –

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “कभी भी कम में समझौता न करें क्योंकि आपके बच्चे आपके साथ ऐसा ही व्यवहार करेंगे।” दूसरे यूजर ने लिखा, “आज मैंने जो सबसे प्यारी चीज़ देखी… उनका टीचर होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है!” तीसरे यूजर ने कहा, “आप कैजुअली किसी ऐसी चीज का ज़िक्र करते हैं जो आपको पसंद है और वे उसे गंभीरता से ले लेते हैं। यह सबसे अच्छा तोहफा है जो हमें टीचर के तौर पर मिलता है।”

दिव्यांग बहन को व्हीलचेयर पर बैठाकर समंदर किनारे ले गया भाई, लहरों ने पैर छुए खुशी से खिल उठी युवती, देखें Viral Video

वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “इससे प्यारी चीज़ कोई और क्या अनुभव कर सकता है!” बहरहाल, वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में गुरु-शिष्य के रिश्ते की खूबसूरती के बखूबी दिखाया है। आपको यह वीडियो कैसा लगा, कमेंट करके बताएं।