Khan Sir Blood Portrait Viral Video: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले खान सर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार अपने स्टूडेंट के अनोखे गिफ्ट की वजह से। दरअसल, इनदिनों सोशल मीडिया पर खान सर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में खान सर हाथ में अपनी ही एक पोट्रेट पकड़े दिख रहे हैं।

गिफ्ट पाकर हैरान दिखे खान सर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्रा उनके लिए वो गिफ्ट लेकर आई है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि छात्रा ने अपनी खून से वो पोट्रेट तैयार की है। उसने खान सर को ‘Mission Man of India’ की टाइटल भी दी है। छात्रा से अनोखा गिफ्ट पाकर खान सर हैरान दिख रहे हैं। साथ ही अभिभूत भी।

बिहार : बिना टिकट वंदे भारत में घुसी भारी भीड़, गार्ड्स ने सभी को उतारा, Viral Video ने सिविक सेंस पर छेड़ी बहस

वीडियो में उन्हें हैरानी से कहते हुए सुना जा सकता है – यह तुम अपने खून से बनाई हो… बाप रे बाप कितना रिस्क का काम किया है तुमने। ब्लड से मेरी तस्वीर बना डाली। इस दौरान वो हैरानी से बार बार छात्र की ओर देखते दिखाई पड़ते हैं। इधर, छात्रा संकोच के साथ उनकी बातें सुनती नजर आती है।

यहां देखें वायरल वीडियो –

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद सनसनी फैल गई। कई यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर किया और खान सर की खूब तारीफ की। यूजर्स छात्रा का गुरु प्रेम देखकर चकित दिखे। कमेंट सेक्शन में यूजर्स की इसी भावना का प्रतिबिंब दिखा। एक टिप्पणी में लिखा था – अपनी टीचर के लिए एक बच्ची का प्यार है यह। एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे खान सर।

ट्यूशन टीचर को बच्चों ने दिया सरप्राइज, पहले आंखें बंद करवाई फिर हाथ में रखा प्यारा तोहफा, दिल खुश कर देगा यह Viral Video

गौरतलब है कि बीते दिनों खान सर उस वक्त चर्चा का विषय बन गए थे जब उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जारी गहमागहमी के बीच गुपचुप शादी कर ली थी। उन्होंने अपनी शादी की बात ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्रों को बताई थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया था।

हालांकि, बाद में पटना में दो अलग-अलग आयोजनों में खान सर ने अपने छात्रों व अन्य गणमान्यों को दावत दी थी। इस दौरान घूंघट में छिपी उनकी दुल्हन चर्चा का विषय बन गई थी।