बाढ़ में फंसे माता-पिता को बचाने के लिए बेटे ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। वह बाढ़ के पानी में तीन घंटे तक लगातार तैरता रहा ताकि अपने माता-पिता की जान बचाकर सुरक्षित घर ला सके। यह कहानी चीन की है। ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना चीन के गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र के किनझोउ में हुई, जो भारी बारिश और बांध टूटने के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खबरों के मुताबिक, इस बाढ़ में 39 लोगों की मौत हुई है और लगभग 4,00,000 निवासी प्रभावित हुए हैं।

30 साल का शख्स की पहचान केवल उसके निक नेम ‘ज़िए’ से हुई है, जिसने फोन पर अपने माता-पिता से संपर्क न हो पाने के बाद तैरकर जाने का फैसला किया। उसकी मां ने एक रात पहले उसे फोन करके बताया था कि उसके 63 साल के पिता बाढ़ से घिरे घर में रखे कटे हुए धान को सुरक्षित करने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके कुछ ही देर बाद, बढ़ते जलस्तर के कारण बिजली गुल हो गई और मोबाइल नेटवर्क ठप पड़ गया, जिससे परिवार के बीच बातचीत का जरिया खत्म हो गया।

यह भी पढ़ें-

CJP प्रदर्शनकारियों के लिए गुमनाम शख्स ने जोमैटो से भेजा खाना, कहा- अंदर जो भूखा दिखे उसे दे देना

तीन घंटे तक तैरता रहा बेटा

ज़िए शहर में अपने दो भाई-बहनों के साथ रहता है जबकि उसके माता-पिता लगभग 10 किलोमीटर दूर गांव में रहते हैं, उसने पूरी रात इस चिंता में बिताई कि कहीं उसके पिता बाढ़ में बह न गए हों। उन तक पहुंचने के लिए ज़िए और उसके एक दोस्त ने पानी में तैरने के लिए दो ट्रक के टायर खरीदे। वे लगभग तीन घंटे तक बाढ़ के पानी में तैरते रहे। न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक, आखिरी एक किलोमीटर पार करने में ही उन्हें लगभग एक घंटा लग गया।

बाढ़ में फंसे पिता

जब वे वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ज़िए के पिता परिवार के बाढ़ से घिरे घर की ऊपरी मंज़िल पर फंसे हुए थे, जहां वे कटी हुई धान की फसल को बचाने की कोशिश कर रहे थे। अपने बेटे को देखकर उन्हें राहत तो मिली लेकिन खबरों के मुताबिक, उस बुज़ुर्ग शख्स ने ज़िए को अपनी जान जोखिम में डालने पर डांटा भी।

इसके बाद ज़िए अपने पिता को घर के पीछे बने एक संकरे रास्ते से ऊंची जगह पर स्थित परिवार के दूसरे घर ले गया, जो बाढ़ से सुरक्षित था। सफ़र की वजह से पूरी तरह भीगे हुए अपने बेटे को देखकर उसकी मां भावुक हो गईं और खुद को खतरे में डालने के लिए उसे डांटा भी। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अपने माता-पिता के सुरक्षित होने का पक्का करने के बाद ज़िए उसी दिन बाद में बाढ़ के पानी में दो घंटे और तैरकर शहर लौट आए।

यह भी पढ़ें- भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर फेंका गया पत्थर? भारतीय रेलवे ने जवाब दिया

नॉर्दर्न रेलवे ने एक बयान में कहा कि यह वायरल वीडियो एक पुराना है और यह भी बताया कि फुटेज में दिख रही ट्रेन हाइड्रोजन ट्रेन नहीं है। रेलवे ज़ोन के मुताबिक, वीडियो में दिख रही ट्रेन WAG-12 लोकोमोटिव से चलती है। और अधिक पढ़ें-