नौकरी जाने के बाद एक शख्स ने अपनी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उसने बताया है कि कैसे उसके अपनों की ही व्यवहार उसे प्रति बदल गया है। उसने अपने माता-पिता ही उसके साथ अजीब व्यवहा करने लगे हैं। उसका कहना है कि वह अभी अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। कहां वह महीने के 95 हजार महीना कमा रहा था तो सब ठीक था और अब जब उसकी नौकरी चली गई है उसकी सैलरी नहीं आ रही है कि उसके अपनों ने ही उसका साथ छोड़ दिया है।

नौकरी जाने के बाद जब अपने ही परायों जैसा व्यवहार करने लगे तो किसी का भी दिल टूट सकता है, खैर यह कहानी शख्स की पोस्ट के आधार पर लिखी गई है। 22 साल के इस लड़के ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिल तोड़ने वाली कहानी शेयर की है, जिसे पढ़ने के बाद लोग हैरान हैं। कंपनी ने उसे 6 महीने बाद नौकरी से निकाल दिया, Lay Off के बाद वह परेशान था सोचा माता-पिता का सहारा मिलेगा मगर यहां भी निराशा ही उसके हाथ लगी।

नौकरी जाने के साथ ही सबकुछ बदल गया

शख्स ने बताया कि वह एक T3 कॉलेज से पास आउट है, काफी कोशिशों के बाद उसे IT सेक्टर में नौकरी मिली थी, उसकी सैलरी भी अच्छी-खासी थी। वह महीने का 95 हजार कमा रहा था। सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन 6 महीने के अंदर ही नौकरी जाने के बाद सब कुछ बदल गया। वह पिछले दो महीने से नौकरी की तलाश कर रहा है।

शख्स ने लिखा है कि मैं पिछले दो महीने से एक रुपया भी नहीं कमा रहा हूं घरवालों को लगने लगा है जैसे मैं उन पर बोझ बन गया हूं। मेरे घरवाले’फ्रीलोडर’ का ताना मारते हैं, काश वे ऐसे समय में मेरा साथ देते मगर मुझे घर में ‘मुफ्तखोर’ और ‘निकम्मा’ कहा जा रहा है।

उसने पोस्ट में आगे लिखा है कि उसके माता-पिता ने उसका एयर कूलर तक ले लिया और बोले कि हमें गर्मी लग रही है, तू ऐसे ही रह ले। जेब में पैसे नहीं थे तो बाइक में पेट्रोल भी नहीं डलवा पाया और तीन किलोमीटर तक बाइक को पैदल घसीट कर ले जाना पड़ा।

पापा, नौकरी चली गई… दुखी बेटे ने किया फोन, पिता का दिल छू लेने वाला जवाब हुआ Viral; लोगों ने कहा – ‘किंग मेंटालिटी’

‘खाने की थाली छीनकर बोले- गलती कर दी पैदा करके’

शख्स का कहना है कि सबसे अधिक दिल दुखाने वाली बात यह है कि एक दिन उसके माता-पिता ने उसकी थाली से खाना छीन लिया और कहा, “तेरा क्या फायदा है, शायद गलती ही कर दी तुझे पैदा करके।” शख्स की पोस्ट पढ़कर लोगों का दिल टूट गया है। शख्स ने कहा है कि सच में कोई अपना नहीं होता है, जीने के लिए सब सहना पड़ता है। युवक ने बताया कि वह दो दिन से भूखा है और घर में किसी ने ये तक नहीं पूछा कि खाना खाया या नहीं।

पोस्ट के अनुसार, वह इंटरव्यू की तैयारी के लिए वह रात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी ढूंढ रहा है, ताकि दिन में पढ़ाई कर सके। उसने किराए के इलेक्ट्रिक स्कूटर पर फूड डिलीवरी भी करके देखी मगर उसमें इतना समय लग जाता है कि पढ़ाई नहीं हो पाती।

‘कोई अपना नहीं होता’

अपनी पोस्ट के आखिर में उसने लिखा, “मैंने कोई बचत नहीं की थी, क्योंकि सारी सैलरी से मैंने कैश देकर बाइक खरीद ली थी। अब समझ आया कि जिंदा रहने की भी कीमत चुकानी पड़ती है। मैंने मुश्किल से सीखा है कि सच में कोई अपना नहीं होता, माता-पिता भी नहीं।”

उसने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि मेरी जैसी गलती मत करना। ड्रीम बाइक या कार लेने से पहले थोड़े पैसे बचा लेना, ताकि बुरे वक्त में वही तुम्हारे काम आए। इस पोस्ट के वायरल होते ही लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग मां-बाप को गलत बता रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि यही कड़वा सच है, पैसा न हो तो अपने भी पराये बन जाते हैं।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर को हिरासत में लेने से पहले एक महिला पुलिस अधिकारी ने चुपचाप दूर ले जाकर उसके जेंडर (लिंग) का पता किया। महिला अधिकारी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही रही है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी के बीच हुई शांत बातचीत ने सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींचा है, अधिकारी के इस बातचीत को बहुत ही समझदारी और शालीनता से संभालने की तारीफ हो रही है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…