फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार के वीरता की कहानी को पूरी दुनिया सैल्यूट कर रही है, सोशल मीडिया पर कैप्टन की कुछ तस्वीरें सामने आईं है जिनमें उनके सिर की चोट साफ दिखाई दे रही है। चोट के निशान इतने गहरे हैं कि किसी के मन में भी सिहरन पैदा हो सकती है। चोट के निशान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कॉकपिट के अंदर कैप्टन पर कैसे जानलेवा हमला हुआ था।

चोट देखने के बाद लोग हैरान हैं कि ऐसी स्थिति में भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी सूझबूझ और साहस से सभी यात्रियों की जान बचा ली। सोशल मीडिया पर लोग आतंकी हमले में बचने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के हौसले की तारीफ कर रहे हैं। मच्छार की चोटों की तस्वीरें अबू धाबी में एक समारोह के दौरान सामने आईं हैं। इस समारोह में UAE के प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान ने पायलट और उनके क्रू को फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II से सम्मानित किया।

इस सेरेमनी में जिस चीज़ ने ध्यान खींचा, वह मच्छर के सिर के पीछे लगे लंबे टांके थे, जिससे उनकी चोटों की गंभीरता का पहला अंदाज़ा मिलता है, कैसे ओमानी को-पायलट ने क्रैश एक्स से उन पर बेरहमी से हमला किया था। इंडियन कैप्टन, के बाएं हाथ पर स्लिंग बंधी थी, यह सम्मान 30 सितंबर को फ्लाइट FZ1073 में हुई घटना के दौरान 174 पैसेंजर्स को बचाने की उनकी कोशिशों के लिए दिया गया था ।

कैप्टन के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं मगर उनके चेहेरे पर वही तेज है। तस्वीरों से अंदाजा लगया जा सकता है कि ओमानी को-पायलट ने जब उनपर बार-बार कुल्हाड़ी से मारा था तो वे मौत के कितने करीब पहुंच गए थे। इंडिया टुडे की रिुपोर्ट के अनुसार, कैप्टन के सिर पर गहरे निशान और सर्जिकल स्टेपल की जांच कर रहे न्यूरोसर्जन ने खोपड़ी में खतरनाक फ्रैक्चर की ओर इशारा किया है, इस कारण सर्जरी में ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती थी।

छठ इमोशन है… मां ने एक बार कहा बेटा घर आ जाना, बिहार के लाल ने टिकट के लिए लगा दी महीने भर की कमाई

कैप्टन ने मौत को करीब से दिया चकमा

भारतीय हीरो पायलट ने मौत को करीब से तब चकमा दिया जब कॉकपिट के अंदर बार-बार कुल्हाड़ी के वार से बचे और फिर दूसरी बार तब जब उनकी सर्जरी हुई और ऑपरेशन टेबल पर दूसरी जानलेवा चुनौती का सामना करना पड़ा। न्यूरोसर्जन के अनुसार, फ्रैक्चर वाले सिर का इलाज बिना जानलेवा ब्लीडिंग के करना पड़ा।

दरअसल, 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में मच्छार पर हमला हुआ था जो दुबई से तेल अवीव जा रही थी। उसके को-पायलट हमाम अल-हम्मामी कथित तौर पर अल-कायदा की जिहादी सोच से कट्टर हो गया था। उसने कॉकपिट में रखी इमरजेंसी कुल्हाड़ी से मच्छर के सिर पर कई बार वार किया था। हमले में बहुत ज़्यादा खून बहने, धुंधला नजर आने और बेहोश होने के बावजूद भी मच्छार कॉकपिट का दरवाज़ा खोलने में कामयाब रहे थे जिससे पैसेंजर और क्रू मेंबर्स आरोपी को-पायलट पर काबू पा सके और एक बड़ी मुसीबत को टाल सके।

स्मित मच्छर के सिर पर बड़े-बड़े टांकों की लगी लाइन

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के समय फ़्लाइट इज़राइली एयरस्पेस में घुसने वाली थी उसी वक्त 38 साल के मच्छर पर को-पायलट माम अल-हम्मामी ने कॉकपिट में पीछे से क्रैश एक्स से मारा। मानो जैसे वह वह फ़्लाइट पर कंट्रोल करना चाहता था और प्लेन को तेल अवीव में एक ऊंची इमारत से टकराकर 9/11 जैसा हमला करना चाहता था। हालांकि मच्छर ने दर्द और तेज़ी से खून बहने के बावजूद कॉकपिट का दरवाज़ा खोला, जिससे क्रू और पैसेंजर अंदर भागकर को-पायलट पर काबू पा सके।

अफ़रा-तफ़री के बीच दो मिनट में 17,000 फ़ीट से ज़्यादा नीचे गिरे एयरक्राफ्ट को आखिरकार उसी फ़्लाइट में मौजूद दो ऑफ़-ड्यूटी पायलटों ने स्थिर कर दिया। इस हमले में मच्छर के सिर की हड्डी टूट गई और हाथ में चोटें आईं। गुजरात में जन्मे पायलट को डिप्रेस्ड स्कल फ्रैक्चर हुआ था, यह एक गंभीर चोट है जिसमें खोपड़ी की हड्डी का टूटा हुआ टुकड़ा दिमाग की तरफ अंदर की ओर चला जाता है।

मच्छर का सऊदी अरब में इमरजेंसी इलाज हुआ, जहां डॉक्टरों ने उसकी खोपड़ी को फिर से बनाया और फिर उसे एडवांस इलाज के लिए UAE ले जाया गया। UAE प्रेसिडेंट से मीटिंग के दौरान मच्छर के सिर के पिछले हिस्से पर निशान साफ ​​दिख रहे थे। इससे दुनिया को पहली बार पता चला कि कैप्टन मच्छर को कितनी चोटें आई हैं। उनके हाथों और पैरों में भी चाकू के घाव थे, इसके साथ ही छाती और पेट के ऊपरी हिस्से में भी चोटें थीं। चोट के निशान देखने के बाद लोग लोग कैप्टन की बहादुरी की सराहना कर उन्हें अपना हीरो बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें-फ्लाइट में पति के बगल वाली सीट नहीं मिली तो लगातार 3 घंटे तक रोई पत्नी, पति हेडफोन लगाकर सोता रहा- Video की पूरी कहानी

फ्लाइट में एक महिला ने उनसे उनकी आइल सीट पास वाली सीट छोड़ने के लिए कहा। महिला चाहती थी कि वह अपनी सीट बदल लें, ताकि वह लंबी यात्रा के दौरान अपने पति के बगल में बैठ सके। हार्वे ने सीट बदलने से इनकार कर दिया। हार्वे ने वीडियो कैप्शन में बताया है कि सीट बदलने से इनकार करने के बाद महिला करीब तीन घंटे तक रोती रही। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-