सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू जब कनाडा के टोरंटो में स्टेज पर उनके आइकॉनिक जेस्चर में उतरे तो फैंस भावुक हो गए। लोगों को शुभदीप सिंह सिद्धू में सिद्धू मूसेवाला नजर आए। वही अंदाज, वही आंखें, वही चेहरा और वही एटीट्यूट। एकदम अपने बड़े भाई सिद्धू मूसेवाला की तरह जांघ पर हाथ मारकर हाथ उपर उठाना का आइकॉनिक जेस्चर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सिद्धू मूसेवाला भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी थापी का जलवा आज भी बरकरार है, फैंस के दिलों में वे आज भी जिंदा है। असल में कनाडा के टोरंटो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां मूसेवाला के छोटे भाई ने स्टेज पर वही आइकॉनिक जेस्चर करके हर किसी को भावुक कर दिया।
‘छोटा सिद्धू’ क्यों हो रहे वायरल
हुआ यूं कि 9 अक्टूबर 2026 को टोरंटो के स्कोटियाबैंक एरिना में ‘साइंड टू गॉड – होलोग्राम वर्ल्ड टूर’ की ओपनिंग नाइट थी। ये टूर सिद्धू की असली आवाज 3D होलोग्राम और पुराने वीडियो के जरिए उन्हें फिर से स्टेज पर लाने के लिए शुरू किया गया है। इस खास रात में मूसेवाला के माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर के साथ उनके छोटे बेटे शुभदीप सिंह सिद्धू भी मौजूद थे। बता दें कि फैंस प्यार से शुभदीप को ‘छोटा सिद्धू’ कहते हैं।
UK के वाइल्डलाइफ़ पार्क में बाघ ने ली शख्स की जान, घटना का परेशान करने वाला वीडियो वायरल
शो के दौरान छोटे शुभदीप ने जैसे ही जांघ पर हाथ मारकर हाथ ऊपर उठाने वाली भाई की सिग्नेचर ‘थापी’ मारी तो पूरा एरिना तालियों और ‘सिद्धू मूसेवाला अमर रहे’ के नारों से गूंज उठा। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी शो में मूसेवाला के सुपरहिट गाने ‘295’ का नया म्यूजिक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें उनका परिवार नजर आ रहा है।
इस गाने को अब तक 890 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस दौरान पिता बलकौर सिंह ने फैंस को संबोधित किया और बेटे के लिए इंसाफ की लड़ाई जारी रखने की बात कही। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पंजाबी सिंगर मूसेवाला की कैसे हुई थी हत्या
टोरंटो के स्कोटियाबैंक एरिना में हुए ओपनिंग शो में वे कई कलाकार भी शामिल हुए जिन्होंने मूसे वाला के साथ काम किया था। इस पंजाबी सिंगर की पंजाब के मानसा जिले में दो दोस्तों के साथ यात्रा करते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मानसा के पास जवाहरके गांव में दो गाड़ियों में आए बंदूकधारियों ने उनकी SUV को रोका और गोलीबारी की।
पंजाब पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल हत्या की वजह गैंग की आपसी रंजिश को बताया गया और कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग को मुख्य साजिशकर्ता करार दिया। आपको यह यह छोटे मूसेवाला का यह स्टाइल कैसा लगा।
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ
दिल्ली के जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर को हिरासत में लेने से पहले एक महिला पुलिस अधिकारी ने चुपचाप दूर ले जाकर उसके जेंडर (लिंग) का पता किया। महिला अधिकारी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही रही है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी के बीच हुई शांत बातचीत ने सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींचा है, अधिकारी के इस बातचीत को बहुत ही समझदारी और शालीनता से संभालने की तारीफ हो रही है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
